एक्सप्लेनर्स

ईरान-इजराइल युद्ध में सुपर पॉवर 'अमेरिका' की एंट्री, किस दिशा में जा रही प्रतिशोध की ये आग...!

ईरान-इजराइल युद्ध उस वक्त दिलचस्प हो गया जब अमेरिका ने ईरान की अहम न्यूक्लियर साइटों- फोर्डो, इस्फहान, नतांज पर हमला किया इसके बाद से ईरान की प्रतिक्रिया को लेकर सबकी निगाहें उसपर टिकी हैं और लग रहा है कि वो कुछ बड़ा करेगा...

Image

ईरान की प्रतिक्रिया को लेकर सबकी निगाहें टिकीं

Iran Israel War Update: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब सुपर पावर अमेरिका की भी एंट्री हो गई है अमेरिका ने ईरान के तीनों परमाणु संयंत्र नष्ट करने का दावा किया है इसके बाद से इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है, हालांकि इसे विश्व युद्ध की आहट कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि ग्लोबल पॉवर अच्छे से जानती हैं कि युद्ध से किसी को लाभ नहीं होता, बस विनाश ही होता...रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा संघर्ष इसकी जीवंत मिसाल हैं।

अगर ईरान अमेरिकी ठिकानों पर हमला करता है, तो अमेरिका भी जवाबी हमला करेगा, ईरान प्रतिक्रिया में तेल परिवहन मार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान डाल सकता है साथ ही इजरायल के अलावा अन्य देशों में स्थित अमेरिकी अड्डों को निशाना बना सकता है या ऐसा ही बहुत कुछ कर सकता है।

ईरान हमले को लेकर अमेरिका, इजरायल पर जमकर भड़का

वहीं UNSC की आपात बैठक में ईरान अपनी परमाणु फैसिलिटी पर हुए हमले को लेकर अमेरिका, इजरायल पर जमकर भड़का, ईरान ने UNSC की आपात बैठक में अमेरिका और इजरायल पर कई गंभीर आरोप लगाए वहीं ईरान के आरोपों को अमेरिका ने निराधार करार दिया। इस बैठक में चीन ने भी अमेरिका की तीखी आलोचना की वहीं रूस ने भी ईरान परमाणु फैसिलिटी पर हुए हमलों की जमकर निंदा की।

Iran Israel war update

Iran Israel war update

अमेरिका के बाद अब इजरायल ने फोर्दो परमाणु स्थल को बनाया निशाना

वहीं ताजा घटनाक्रम में ईरान के फोर्दो स्थित भूमिगत यूरेनियम संवर्द्धन स्थल पर सोमवार को एक बार फिर से हमला हुआ। रविवार तड़के अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया था उसमें फोर्दो भी शामिल था, लेकिन अब ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इजरायल ने अब फोर्दो परमाणु स्थल को निशाना बनाया है इसके बाद से ईरानी प्रतिक्रिया आने का इंतजार किया जा रहा है।

'बंकर-बस्टर' बमों का इस्तेमाल

संभावना जताई जा रही है कि फोर्दो परमाणु स्थल पर अमेरिकी बमबारी के बाद अब इजरायल ने मोर्चा खोला है। अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर हमला किया था और उसने इसके लिए 'बंकर-बस्टर' बमों का इस्तेमाल किया था।

ईरानी सेना के नए चीफ अमीर हातामी की धमकी

अमीर हातामी को हाल ही में ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बीच, इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने ड्रोन हमले की मदद से ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर को नष्ट कर दिया है।अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हवाई हमले किए थे। अब ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने अमेरिका को 'करारा जवाब' देने की चेतावनी दी है।

'हम लड़ेंगे, हम खुशी के लिए लड़ेंगे'

ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने कहा, हमने कई बार अमेरिका का सामना किया है। जब भी उन्होंने हम पर हमला करने की कोशिश की है, उन्हें कड़ा जवाब मिला है। उन्होंने आगे कहा, हम लड़ेंगे, हम खुशी के लिए लड़ेंगे। हमारे कई सैनिक शहीद हुए हैं, लेकिन हम पूरी ताकत और साहस के साथ लड़ेंगे। आपको हमारी ताकत पर भरोसा होना चाहिए।

Iran Israel war news

Iran Israel war news

'सेना के खिलाफ कार्रवाई करने' की 'खुली छूट' दे दी है'

इजरायली सेना ने कहा कि सोमवार सुबह ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार की। ईरान ने अतिरिक्त बमबारी की है। जॉर्डन और मध्य इजराइल में सायरन बजाए गए। इस बीच, सशस्त्र बलों के कर्मचारियों के संयुक्त प्रमुख, ईरानी जनरल अब्दुलरहीम मौसवी ने सोमवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि उसके हमलों ने ईरानी सशस्त्र बलों को 'अमेरिकी हितों और उसकी सेना के खिलाफ कार्रवाई करने' की 'खुली छूट' दे दी है।

ईरान में परमाणु स्थलों को 'भारी क्षति'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान में परमाणु स्थलों को 'भारी क्षति' पहुंचाई गई है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'विनाश एक सटीक शब्द है'। उन्होंने परमाणु स्थलों को हुए नुकसान का उल्लेख करने के लिए उपग्रह से जारी की गई तस्वीरों का हवाला दिया।ट्रम्प ने कहा, 'ईरान में सभी परमाणु स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जैसा कि उपग्रह चित्रों से पता चलता है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शांति के लिए की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में शांति के लिए अपील की, उन्होंने ईरान की परमाणु फैसिलिटी पर अमेरिका के हालिया सैन्य हमलों के बाद उत्पन्न संकट को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है वहीं अब सबकी निगाहें इस चरम तनाव से उपजे परिणामों की ओर टिकी हैं...

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article