Jio Airtel Vi SIM validity without recharge: अधिकांश मोबाइल यूजर्स आजकल दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए तब से एक साथ दोनों सिम को रिचार्ज करा पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब ज्यादातर लोग उस सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं जिससे बात अधिक होती है और दूसरे नंबर को कई महीने तक रिचार्ज के बिना ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी अपने एक नंबर को कई दिनों तक रिचार्ज नहीं करते तो यह गलती आपको काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है।
किसी भी सिम कार्ड की एक लिमिटेड वैलिडिटी होती है जब तक वह रिचार्ज के बिना एक्टिव रहता है। अगर आप काफी दिनों तक अपने किसी नंबर को रिचार्ज नहीं कराते हैं तो वह नंबर बंद हो सकता है और किसी दूसरे शख्स को कंपनी वह नंबर अलॉट हो सकता है। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया जिसमें क्रिकेटर रजत पाटीदार के साथ ऐसा देखा गया।
इंडियन क्रिकेटर के साथ हुई घटना
अगर आप काफी दिनों तक अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज हीं कराते तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। अगर आपका नंबर बंद करके किसी दूसरे ग्राहक को मिल जाता है तो इससे आपके नंबर पर आने वाली निजी कॉल्स, पर्सनल मैसेज दूसरे तक पहुंच सकते हैं और आपकी प्राइवेसी लीक हो सकती है। क्रिकेटर रजट पाटीदार के मामले में भी ऐसा ही हुआ। क्रिकेटर का नंबर बंद होने बाद वह किसी और ग्राहक को मिल गया और क्रिकेटर को आने वाली सभी कॉल्स दूसरे ग्राहक को पहुंचने लगीं।

रजत पाटीदार का नंबर किसी और को मिला। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम- rrjjtt_01)
अगर आप अपने नंबर को बंद रखते हैं तो और वह किसी और ग्राहक को मिलता है तो इससे आपको निजी परेशानी तो हो ही सकती है और अगर वह उस नंबर का गलत इस्तेमाल करता है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको समय-समय पर अपने नंबर को रिचार्ज रखना चाहिए।
क्या कहता है TRAI का नियम
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिम कार्ड एक्टिवेशन को लेकर कुछ नियम बनाए हैं। TRAI की तरफ से इस संबंध में टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश भी दिए गए हैं। अगर कोई शख्स एक अवधि से ज्यादा समय तक अपने नंबर को रिचार्ज के बिना रखता है तो उसका नंबर बंद हो सकता है और वह किसी दूसरे ग्राहको दिया जा सकता है। जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल सभी के लिए यह नियम अनिवार्य है। अगर आप अपने डेटा को सेफ रखना चाहते हैं तो आपको अपने नंबर को रिचार्ज रखना चाहिए।

अगर आपका मोबाइल नंबर किसी और अलॉट होता है तो इससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
Jio की सिम बिना रिचार्ज के कितने दिन तक एक्टिव रहती है?
अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको समय समय पर अपने नंबर को रिचार्ज कराते रहना चाहिए। Jio की सिम बिना रिचार्ज प्लान के 90 दिनों तक एक्टिव रहती है लेकिन प्लान खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल्स एक महीने या फिर कुछ दिनों के बाद ही बंद हो सकती है। अगर आप 90 दिन या फिर इससे ज्यादा दिन तक सिम को रिचार्ज नहीं कराते तो आपका नंबर दूसरे को अलॉट हो सकता है।
Airtel की सिम बिना रिचार्ज कब तक एक्टिव रहती है?
अगर आपके पास एयरटेल का सिम कार्ड है तो यह भी जियो की ही तरह बिना रिचार्ज प्लान के 90 दिनों तक एक्टिव रहता है। इस वैलिडिटी के बाद कंपनी ग्राहकों को 15 दिनों का ग्रेस पीरियड यानी एक्स्ट्रा समय देती है। अगर आप इन 15 दिनों के अंदर अपने नबंर को रिचार्ज नहीं कराते तो वह बंद कर दिया जाएगा और उसे दूसरे ग्राहक को दे दिया जाएगा।
Vi सिम कार्ड बिना रिचार्ज के कितने दिनों तक एक्टिव रहता है?
अगर आपके पास वोडाफोन आइडिया का सिम है तो इसके नियम भी काफी हद तक जियो और एयरटेल जैसे ही हैं। अगर आप अपने वीआई नंबर को 90 दिन तक रिचार्ज नहीं कराते तो कंपनी उसे बंद करके दूसरे ग्राहक को अलॉट कर सकती है। आपको वीआई नंबर को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 49 रुपये का प्लान लेना होगा।
BSNL कब तक एक्टिव रहती है?
बीएसएनएल का सिम बिना किसी रिचार्ज प्लान के करीब 180 दिनों तक एक्टिव रहता है। सरकारी कंपनी जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में कही अधिक अपने ग्राहकों को सहूलियत दे रही है। सरकारी कंपनी का यह ऑफर उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट में नहीं पड़ना चाहते।
