वर्ल्ड सिनेमा

John Cena ने गुनगुनाया King Khan का गाना 'भोली सी सूरत' , वायरल वीडियो पर फैंस ने कहा- ऐसी दीवानगी देखी नहीं......

John Cena Sing SRK Song : डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना( John Cena) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ एक लड़का दिखाई दे रहा है जो शाहरुख खान के बारे में बात कर रहा है। वह जॉन के बारे में कह रहा है कि मैं शाहरुख खान के सबसे बड़े फैन के साथ खड़ा हूं

Image

John Cena sing srk song

John Cena Sing SRK Song : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) हर जगह चर्चा में बने रहते हैं। उनकी दीवानगी विदेशों में भी फैली हुई है।। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना( John Cena) भी शाहरुख खान के डाई हार्ड फैन हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें जॉन शाहरुख खान के गाने को हिन्दी में गुनगुना रहे हैं। यह गाना कोई और नहीं बल्कि उनकी पॉपुलर फिल्म दिल तो पागल है का "भोली सी सूरत " गा रहे हैं। जॉन सीना की ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।

डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना( John Cena) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ एक लड़का दिखाई दे रहा है जो शाहरुख खान के बारे में बात कर रहा है। वह जॉन के बारे में कह रहा है कि मैं शाहरुख खान के सबसे बड़े फैन के साथ खड़ा हूं , वह उनसे शाहरुख खान का गाना गाने के लिए कहता है। वहीं दूसरा लड़का गाने के बोल बोलता है और जॉन उसके पीछे-पीछे गाना गाता है। दोनों "भोली सी सूरत आंखों में मस्ती.......गाने को गुनगुना रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे शाहरुख खान के फैन पेज ने साझा किया है। फैंस इस पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और शाहरुख खान की दीवानगी की तारीफ कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article