The Odyssey X Review: फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म द ओडिसी ने धमाल मचा दिया है। अब फिल्म द ओडिसी के रिलीज होने के बाद एक्स (Twitter/X) पर फैंस और फिल्म क्रिटिक्स ने अपने-अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। मैट डेमन (Matt Damon), टॉम हॉलैंड (Tom Holland), जेंडाया (Zendaya), ऐन हैथवे (Anne Hathaway) और चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron) की परफॉर्मेंस की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। किसी ने फिल्म के एक्शन सीन्स की तारीफ की, तो किसी कोई स्टार्स की एंक्टिंग का दीवाना हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Odyssey Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के करियर बड़ी ओपनर बनेगी 'द ओडिसी', कमाएगी इतने करोड़
'द ओडिसी' ने लोगों को बनाया दीवाना
एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म द ओडिसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म द ओडिसी को एक्स पर मिल रहे रिव्यू है। सोशल मीडिया पर हर कोई फिल्म द ओडिसी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहा है। फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक लोग सबकी खूब तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स फिल्म में कुछ कमी भी निकालते नजर आए। फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने अपनी तरफ खींचा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड की फिल्म द ओडिसी को लेकर लोग क्या लिख रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Batman Part II फिर हुई पोस्टपोन, अब इस साल आएगी रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म
इंडिया में धमाल मचाएगी 'द ओडिसी'
जेंडाया और टॉम हॉलैंड की फिल्म द ओडिसी दुनियाभर के साथ-साथ इंडिया में भी धमाल मचाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म द ओडिसी का इंडिया में पहले दिन का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रह सकता है। आपको बता दें कि फिल्म द ओडिसी आज यानी 17 जुलाई को इंडिया में रिलीज हुई है। फिल्म द ओडिसी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएंष
