The Batman Part II New Release Date: हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 (The Batman Part II) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की कास्ट को लेकर कोई खबर सामने आ जाती है, तो कभी सेट से कोई फोटो लीक हो जाती है। इन सब के बीच फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की रिलीज डेट फिर से बदल गई है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 कब रिलीज होने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:कैंसर से जंग जीतने के बाद Sam Neill का निधन, हॉलीवुड ने खोया अपना चमकता सितारा
इस दिन रिलीज होगी 'द बैटमैन पार्ट 2'
फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की रिलीज डेट को लेकर आई नई खबर है। फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की रिलीज डेट फिर बदल गई है। पहले रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होने वाली थी, अब मूवी द बैटमैन पार्ट 2 अब 18 फरवरी 2028 को रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 का इंतजार कर रहे फैंस उदास हो गए हैं। क्योंकि अब उन्हें फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Kylie Jenner, पिता बनने वाले हैं टिमोथी शैलेमेट? जानिए सच
पहले पार्ट ने मचा दिया था धमाल
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म द बैटमैन (The Batman) को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन ने ब्रूस वेन और बैटमैन के किरदार को अपने अलग अंदाज में पेश किया था। फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की रिलीज डेट को लेकर सामने आए अपडेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
