Squid Game 2 Teaser: साउथ कोरिया का सबसे फेमस शो स्क्विड गेम्स आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। सीरीज के पहले सीजन ने मानो सभी के बीच दहशत मचा दी थी, सिर्फ यही नहीं नेटफ्लिक्स पर ज्यादातर देखी जाने वाली सीरीज बनी। सभी इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर काफी आंखें गड़ाए बैठे थे साथ ही इंतजार भी कर रहे थे। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए सीरीज के दूसरे पार्ट का टीजर लांच कर दिया गया है, जो काफी जबरदस्त है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए टीजर की एक झलक।
साउथ कोरियन थ्रिलर शो स्क्विड गेम्स 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है, ऐसे में वीडियो में देक्ग गया की लीड एक्टर कहता है मैं तुम्हें ढूंढ कर ही रहूंगा फिर चाहरे मुझे कुछ भी क्यों ना देना पड़े। फ़ोन के दूजी ओर से आवाज आती है कि तुम्हे अपने इस फैसले का पछतावा होगा। इसी के साथ सभी कालकारों के लुक दिखाए गए जिसे देख अब दर्शक सीरीज के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।
नेटफ्लिक्स ने रिलीज़ की तारीख के बारे में बहुत कुछ साझा नहीं किया है। लेकिन नेटफ्लिक्स रील पर इसकी अगली पुष्टि की गई है कि स्क्विड गेम सीज़न 2 2024 में आएगा। ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा निर्देशित, थ्रिलर ड्रामा पैसे की तंगी से जूझ रहे सैकड़ों लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। जो 45.6 बिलियन जीते या 38.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार के लिए बच्चों के खेल में इच्छुक करने का न्योता स्वीकार करते हैं, लेकिन दांव घातक हैं।
