वर्ल्ड सिनेमा

Sania Mirza-Shoaib Malika के तलाक से बेटे इजहान पर फूटा मुसीबतों का पहाड़, स्कूल में हो रही है बच्चे की रैगिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 3, 2024, 09:38 AM IST

Sania Mirza-Shoaib Malika Divorce: भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को खुला दे दिया है। शोएब की सना जावेद के साथ तीसरी शादी के बाद टेनिस प्लेयर ने यह खुलासा किया है। इस बीच अब सानिया के बेटे इजहान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Image

Sania Mirza Son Izhaan getting bullied

Sania Mirza-Shoaib Malika Divorce: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हो गया है। भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को खुला दे दिया है। शोएब की सना जावेद (Sana Javed) के साथ तीसरी शादी के बाद टेनिस प्लेयर ने यह खुलासा किया है। इस बीच अब सानिया के बेटे इजहान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साल 2018 में सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजहान को जन्म दिया था। तलाक के बाद वह अपने बेटे के साथ ही रह रही है। अब खबर सामने आ रही है कि इजहान के पिता शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद उन्हें स्कूल में काफी बुली किया जा रहा है।

क्लास के बाकी बच्चे उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ ही खबर सामने आई हैं कि इन सब चीजों के चलते इजहान की मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।

स्कूल में बुली हो रहा है सानिया का बेटा

पाकिस्तानी पत्रकार नईस हानिफ ने बताया कि सानिया ने उन्हें इंटरव्यू में बताया कि इजहान के दिमाग में काफी कुछ चल रहा है वह अपने बेटे को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि स्कूल में भी बच्चे शोएब की तीसरी शादी को लेकर इजहान को बुली कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का भी मानना है कि तलाक से सबसे बुरा असर बच्चों पर ही पड़ता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article