वर्ल्ड सिनेमा

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं Priyanka Chopra, खूबसूरती देख फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 26, 2024, 03:57 PM IST

Priyanka Chopra No Makeup Selfie Pic: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप सेल्फी शेयर की है। एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में बला की खूबसूरती लग रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।

Image

Priyanka Chopra (credit pic: Instagram)

Priyanka Chopra No Makeup Selfie Pic: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नो मेकअप सेल्फी शेयर की। एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस दीवाने हो गए हैं। एक्ट्रेस बिना मेकअप के बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस की निगाहें एक्ट्रेस के चेहरे पर टिकी हुई हैं।

लव अगेन स्टार ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, फ्रेश फेस्ड संडे। एक्ट्रेस ने कैप्शन के साथ हार्ट इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस के चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ते हुए नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज जानना चाहते हैं।

बेटी मालती मैरी संग अक्सर शेयर करती हैं फोटो

प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आएगी। अभी तक इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड मूवी The Bluff में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article