Priyanka Chopra latest Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
वर्ल्ड आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो, ऑस्कर में प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। गुरुवार को अकादमी ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए अतिरिक्त नामों की घोषणा की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे के साथ शामिल किया गया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस घोषणा को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'द 2026 एकेडमी अवॉर्ड्स' उन्होंने पहले 2016 के ऑस्कर में भी एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण ने भी 2023 के ऑस्कर में प्रेजेंट किया था, जब आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। प्रियंका पहले गोल्डन ग्लोब और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स भी प्रेजेंट कर चुकी हैं। इस साल के ऑस्कर में अन्य प्रेजेंटर्स में विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मेस्कल और ग्विनेथ पाल्ट्रो जैसे नाम शामिल हैं।
इस मूवी में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
बताते चलें कि प्रियंका को हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' में देखा गया, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। फैंस उन्हें अब एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में देखेंगे, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। प्रियंका मंदाकिनी का रोल निभाएंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी और यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। लोगों का ये मानना है कि प्रियंका चोपड़ा की ये मूवी धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
