'धुरंधर' में राकेश बेदी की अदाकारी के कायल हुए पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल, कहा, 'मैं आपका सम्मान...'

Nabil Gabol praises Rakesh Bedi's in Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी द्वारा निभाए गए जमील जमाली के किरदार ने सभी का ध्यान खींचा है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी की तारीफ की है।

Nabil Gabol praises Rakesh Bedi's in Dhurandhar: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। इस मूवी में रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना सहित सभी एक्टर्स की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। खास बात यह है कि जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने इंडिया में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की ऑडियंस का भी खूब ध्यान खींचा। 'धुरंधर' देखने के बाद कई लोगों ने इस रोल की तुलना पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से की थी। अब खुद नबील गबोल ने भी राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है।

Nabil Gabol praises Rakesh Bedi's in Dhurandhar

Pic Credit: Instagram

नबील गबोल ने बंधे राकेश बेदी की तारीफों क पुल

कंटेंट क्रिएटर नवीन गिरी संग बात करते हुए नबील गबोल ने राकेश बेदी के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया। राकेश बेदी के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'राकेश बेदी एक अभिनेता हैं। वह एक आर्टिस्ट हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम दिखने में एक जैसे लग सकते हैं। हमारा दिल, हमारा खून, हमारा चेहरा सब एक जैसा हो सकता है। मैं पर्सनल नहीं होना चाहता हूं।' गबोल ने आगे कहा, 'राकेश बेदी तक मेरा मैसेज पहुंचा देना कि मैं सीनियर एक्टर होने के नाते आपका सम्मान करता हूं और आपसे प्यार करता हूं।' (इसे भी पढ़ें: 'स्पिरिट' फिल्ममेकर रंजीत की यौन उत्पीड़न मामले में हुई गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला)

End of Feed