वर्ल्ड सिनेमा

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने रमजान के मौके पर लगाई बिंदी, तस्वीरें देख लोगों ने लगा दी क्लास

Pakistani actress Hania Aamir: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हाल ही में चर्चा का विषय बन गई है। एक्ट्रेस की भारत में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिंदी लगाकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Pakistani actress Hania Aamir

Pakistani actress Hania Aamir: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की भारत में भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपनी शानदार तस्वीरों से लोगों को दीवाना बनाती है। हनिया आमिर के शो कभी मैं कभी तुम, मेरे हमसफर, दिल रुबा, आना को काफी ज्यादा पंसद करते हैं। हाल ही में हनिया आमिर ने बिंदी लगाकर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दे दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। आइए जानते हैं कि लोगों ने उन्हें क्या बोला।

हनिया को 'पाकिस्तान की आलिया भट्ट ' कहा जाता है। फैंस पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी ज्यादा प्यार मिलता है। फैंस उनकी तस्वीरें बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिंदी लगाए हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। एक्ट्रेस की ये बात पाकिस्तान के लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-'ये बिंदी मुझे अनफॉलो करने पर मजबूर करती है।' दूसरे ने लिखा-यह रमजान है भाई और तुम पाकिस्तान में ऐसा कर रहे हो।' तीसरे ने लिखा- "यार मैं तुम्हारी बहुत बड़ी फैन थी, लेकिन तुमने मुझे बहुत निराश किया तुमने मुसलमान होकर हिंदुओं का रिवाज किया।' चौथे ने लिखा-"कम से कम रमजान में तो सुधर जाओ, पूरे साल तो तुम लोग वैसे भी हिंदू बने ही रहते हो" पांचवे ने लिखा- 'फेम की भूखी हो तुम।'

मैं कुछ बुरा नहीं बोलती

हनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-'एक बुद्धिमान शख्स ने एक बार सच उगल दिया। कोई बुरा ना सुनें, कोई बुरा ना देखें इसलिए मैं कुछ बुरा नहीं बोलती। साथ ही, होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं!'

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article