वर्ल्ड सिनेमा

Oscars 2025: जीन हैकमैन को याद कर भावुक हुए मॉर्गन फ्रीमैन, दिग्गज कलाकार को दी श्रद्धांजली

Oscar 2025 Morgan Freeman Speech: जीन हैकमैन की मौत ऑस्कर 2025 शुरू होने से तीन दिन पहले हुई थी। तीन-तीन ऑस्कर जीत चुके अभिनेता ने अचानक दुनिया से अलविदा कह दिया। उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए उनके दोस्त और अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन ने भावुक स्पीच दी और जीन को याद किया।

Image

Oscar 2025 Morgan Freeman Speech

Oscar 2025 Morgan Freeman Speech: सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2025 ( Oscar 2025) का आयोजन लॉस एंजिल्स में हो रहा है। कलाकारों को सम्मानित करते हुए इसकी शानदार शुरुआत हो चुकी है। इवेंट से कुछ क्लिप्स सामने आई है जिसमें अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन( Morgan Freeman) अपने दोस्त मॉर्गन जीन हैकमैन( Gene Hackman) को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं। जीन हैकमैन जिसकी कुछ ही दिन पहले मौत हो गई है हॉलिवुड के दिग्गज कलाकार थे। उन्हें याद करते हुए मॉर्गन ने एक स्पीच भी दी

जीन हैकमैन( Gene Hackman) के साथ अनफ़ॉरगिवेन' और 'अंडर सस्पिशन' फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन(Morgan Freeman) ने अपने दोस्त की याद में एक भावुक स्पीच दी, जिसकी शुरुआत उन्होंने यह कहते हुए की कि पिछले हफ्ते हमने एक नायाब कलाकार खो दिया और मैंने एक दोस्त। वह कमाल के स्टार थे और मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। मॉरगर्न ने जीन को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा कहते थे कि 'मुझे विरासत की चिंता नहीं है, मैं बस यह चाहता हूँ कि लोग मुझे अच्छे काम के लिए याद करें' मैं हमेशा यह कहता था कि तुम इससे भी कहीं ज्यादा के लिए याद किए जाओगे।

बतात चले कि करीब तीन दिन पहले अभिनेता जीन हैकमैन की मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी और पालतू कुत्ते के साथ घर में मृत पाए गए थे। उनकी उम्र 95 साल थी और वह फिल्मों से सन्यास ले चुके थे। रिपोर्ट्स में अभी तक मौत का खुलासा नहीं किया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article