Oscar 2025: अमेरिका के लॉस एंजलेस में आग से भारी तबाही के बाद आखिरकार साल 2025 के ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन हुआ। ऐसे में हॉलिवुड की तमाम हस्तियों ने अवॉर्ड फंक्शन की शोभा बढ़ाने के लिए रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। ऑस्कर के मंच पर एक्टर और डायरेक्टर के साथ-साथ फायर फाइटर को भी सम्मान दिया गया क्यूंकी उन्होंने कई लोगों की जान झुलसती हुई आग से बचाई। इस बीच ब्राजील की फिल्म 'आई एम स्टिल हेयर' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया। आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है और इसे दर्शक कहाँ देख सकते हैं जानिए पूरी डिटेल टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
97वें ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ब्राजील की हिट फिल्म 'आई एम स्टिल हेयर' (
इसी के साथ फिल्म को जनता कहाँ देख सकती है ये सबसे बड़ा सवाल है? जो लोग अमेरिका में उनके लिए फिल्म सिनेमाघरों में अब भी देखने को मिलेगी। बता दें 14 फरवरी को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज की गई थी। हालांकि अभी तक फिल्म को किसी भी ओटीटी या अनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म को अपने छोटी स्क्रीनस पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार अभी करना पड़ सकता है।
