वर्ल्ड सिनेमा

Oscars 2025: ऑस्कर के मंच पर होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने डोनाल्ड ट्रम्प को किया ट्रोल, कहा-"आखिरकार कोई रूस के लिए भिड़ गया..."

Oscars 2025: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्कर की शुरआत 3 मार्च को लॉस एंजिल्स में हुई। इस दौरान शो को कॉनन ओ ब्रायन ने होस्ट किया। कॉनन ओ ब्रायन ने इस दौरान ट्रम्प को मजाक में ट्रोल भी किया। आइए जानते हैं कि कॉनन ओ ब्रायन ने क्या कहा।

Image

Oscars 2025

Oscars 2025: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है। 3 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहे इस इवेंट में इस बार कुछ बड़े ही शानदार मोमेंट्स देखने को मिले। इस बार ऑस्कर को कॉनन ओ ब्रायन ने होस्ट किया है। होस्ट ने अपने शानदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। कॉनन ओ ब्रायन ने स्पैनिश, हिंदी, चाइनीज और कुछ दूसरी भाषाओं में दर्शकों का स्वागत किया।

तालियों से भरे थिएटर में उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की चुटकी भी ले ली। कॉनन ओ ब्रायन ने कहा-"मुझे लगता है कि अमेरिकी इस बात से खुश हैं कि आखिरकार कोई मजबूत रूसी खिलाड़ी किसी से भिड़ गया है।" यह अंदाज दर्शकों को पसंद आया, जिनमें से कई लोगों ने तुरंत ही रिफरेन्स को समझ लिया। कॉनन ओ ब्रायन ने बात व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बैठक के बाद बोली है। जिसके दौरान ट्रम्प ने कथित तौर पर यूक्रेनी नेता को डांटा और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

ट्रम्प ने पिछले ऑस्कर को बताया था बोरिंग

ट्रम्प ने पिछले साल ट्रुथ सोशल पर ऑस्कर समारोह को "बोरिंग" कहा था, जिस पर जिमी किमेल ने उनके पोस्ट को लाइव पढ़कर जवाब दिया, "क्या आपकी जेल की सजा खत्म नहीं हो गई है?" हालांकि इस बार ट्रम्प का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया, लेकिन रात भर कई पल ऐसे आए जब राजनीतिक तनाव साफ दिखाई दिया।

डेरिल हैना ने की तारीफ

डॉक्यूमेंट्री फीचर विजेता "नो अदर लैंड" ने अमेरिकी विदेश नीति की इज़राइल और फिलिस्तीन के प्रति आलोचना की, जबकि एक्ट्रेस डेरिल हैना ने एक पुरस्कार प्रस्तुत करते समय यूक्रेन की तारीफ की।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article