वर्ल्ड सिनेमा

Oscar 2025: समारोह में मिशेल ट्रैचेनबर्ग समेत इन स्टार्स को श्रद्धांजलि देने से चूके आयोजक, नाराज हुए फैंस

Oscar 2025: ऑस्कर 2025 में निर्माता इन स्टार्स को श्रद्धांजलि देना भूल गए। जिसके बाद फैंस ने गुस्सा जाहीर किया। हालांकि जीन हैकमैन, डेविड लीच का नाम शो में लिया गया था। आइए बताते हैं किन स्टार्स का नाम लेने से चुके आयोजक

Image

Oscar 2025

Oscar 2025: सिनेमा जगत के बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2025( Oscar 2025) का शानदार समापन हुआ। कलाकारों को पुरुस्कार देने के बाद इंडस्ट्री के दिग्गजत स्टार्स को श्रद्धांजलि भी दी गई। वे सितारे जिन्हें हमेशा के लिए याद रखा जाएगा ऑस्कर 2025 में उन्हें याद किया। शो में जीन हैकमैन, डेविड लीच स्टार का नाम स्टेज पर लिया गया। लेकिन कुछ नाम ऐसे थी जिन्हें याद करने में चूक गए। आइए आपको बताते हैं उन स्टार्स के नाम

शो के दौरान दिवंगत अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग( Michelle Trachtenberg ) का नाम नहीं लिया गया। उनकी मौत कुछ ही दिन पहले हुई थी। वह अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थी, बाद में पता चल था कि लीवर ट्रांसप्लांट के बाद उनकी बॉडी ने काम करना शुरू नहीं किया जिससे उनकी मौत हो गई। अवॉर्ड शो में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई। उसके अलावा शो में टोनी टोड( Toni Todd) , चांस पेर्डोमो, एलेन डेलन, टोनी रॉबर्ट्स, लिंडा लैविन, मार्टिन मुल और ओलिविया हसी को भी शामिल नहीं किया गया।

बता दें कि मॉर्गन फ्रीमैन ( Morgan Freeman) ने अपने दिवंगत दोस्त और अभिनेता जीन हैकमैन को श्रद्धांजली दी थी । अपनी स्पीच में मॉर्गन ने जीन को याद किया और उनके साथ काम के पलों को भी साझा किया। इस मौके पर हर कोई भावुक हो गया और माहौल पूरा इमोशनल हो गया। जीन के लावा डेविड लीच को भी स्टेज पर सम्मान दिया गया था। हालांकि अपने फेवरेट स्टार को याद न करने पर फैंस को गुस्सा भी आया और लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article