वर्ल्ड सिनेमा

होली पार्टी में Nick Jonas-Priyanka Chopra ने 'जानम समझा करो' पर किया जमकर डांस, रंग में सराबोर नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2024, 05:44 PM IST

Priyanka-Nick Holi Video: प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में परिवार संग होली का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Priyanka Chopra- Nick Jonas (credit Pic: Instagram)

Priyanka-Nick Holi Video: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ भाऱत आई हैं। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की। होली पर कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। प्रियंका निक के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी नजर आईं। होली के तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ जमकर होली एन्जॉय की। प्रियंका की होली पार्टी में हिंदी गानों के साथ-साथ ढोल तक का इंतजाम था। प्रियंका निक वीडियो में हिंदी गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सलमान खान के गाने जानम समझा करो पर थिरकते हुए नजर आए।

पहली फोटो में प्रियंका निक और बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ नजर आईं। एक वीडियो में निक स्पिनिंग विल के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। एक अन्य वीडियो में प्रियंका और निक ढोल की बीट पर एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा भी डांस करते हुए नजर आए।

प्रियंका ने परिवार संग जमकर एन्जॉय किया होली

प्रियंका के होली सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। प्रियंका और निक हर साल धूमधाम से होली का त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची थीं। प्रियंका के साथ निक उनकी बेटी मालती भी नजर आए थे। पीले कलर की साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थी।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका भारत अपने काम की वजह से भी आई है। एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आ सकती है। दोनों के बीच में बात चीत चल रही है। अभी तक प्रियंका या संजय ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है। इसके अलावा पाइपलाइन में एक्ट्रेस फरहान अख्तर की जी ले जरा में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article