Michael Jackson Biopic: इंडिया में इस दिन रिलीज होगी जाफर जैक्सन की फिल्म, झूम उठे फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2026, 01:21 PM IST

Michael Jackson Biopic Release Date: माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की लाइफ पर बन रही फिल्म माइकल की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म माइकल इस दिन इंडिया में रिलीज होने वाली है।

Michael Jackson Biopic Release Date: किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले माइकल जैक्सन (Michael Jackson) कई साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन माइकल जैक्सन का डांस और गाने आज भी अमर है। माइकल जैक्सन के फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि माइकल जैक्सन की लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे थे। माइकल जैक्सन की बायोपिक में स्टार की कास्टिंग भी हो गई थी। फिल्म में माइकल जैक्सन का रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) निभाने वाले हैं। फिल्म 'माइकल' (Michael) का धांसू टीजर भी रिलीज हो गया है। अब इन सब के बाद फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। (ये भी पढ़ें:Raaka से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक? तस्वीर वायरल होते ही खुली पोल)

Michael Jackson Biopic Release Date

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'माइकल' (Image Source: Michael Jackson Biopic)

'माइकल' इस दिन होगी रिलीज

जाफर जैक्सन की अपकमिंग फिल्म माइकल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म माइकल की रिलीज डेट है, जिसको लेकर अभी हाल ही में अपडेट सामने आया है। फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। खबरों के मुताबिक दुनियाभर में लोग 24 अप्रैल से फिल्म माइकल को बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। इंडिया में भी फिल्म माइकल 24 अप्रैल को ही रिलीज होगी। फिल्म को इंडिया में 2D, MX4D, ICE, IMAX 2D, DOLBY CINEMA 2D, 2D SCREEN X and 4DX में रिलीज किया जाएगा। (ये भी पढ़ें:Michael: फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार निभाएंगे जाफर, 'किंग ऑफ पॉप' से है खास रिश्ता)

बर्लिन में दिखाई गई फिल्म

जाफर जैक्सन की माइकल को रिलीज से पहले बर्लिन में 10 अप्रैल को दिखाया गया। फिल्म देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग बर्लिन में करने के बाद अब मेकर्स 24 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज करने जा रहे हैं।

End of Feed