साउथ मूवीज

Raaka से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक? तस्वीर वायरल होते ही खुली पोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2026, 12:39 PM IST

Allu Arjun Raaka New Look Leaked: एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म राका से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में फिल्म राका से अल्लू अर्जुन का नया लुक देखने को मिल रहा है लेकिन...

Image

फिल्म राका से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक (Image Source: Libin Bahulayan Instagram)

Allu Arjun Raaka New Look Leaked: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका (Raaka) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म से अल्लू अर्जुन का पहला लुक और नाम सामने आया था। इसके बाद से फिल्म राका का इंतजार कर रहे फैंस बेताब हो उठे थे। इन सब के बीच फिल्म राका से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हुई जिसने फैंस को हैरान कर के रख दिया। इन तस्वीरों में फिल्म राका से अल्लू अर्जुन का नया लुक देखने को मिला, लेकिन जैसे ही फोटो वायरल हुई पोल खुल गई। (ये भी पढ़ें:Raaka: दीपिका पादुकोण के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, जानें कारण)

'राका' से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक

एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म राका एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म राका से जुड़ी अभी हाल ही में नई तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में अल्लू अर्जुन का नया लुक देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए। अल्लू अर्जुन की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। लेकिन इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सच भी सामने आ गया। अल्लू अर्जुन की ये तस्वीरें फिल्म राका से नहीं बल्की AI से बनी हुई हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने कमेंट करते हुए इस तस्वीर की खूब तारीफ की। (ये भी पढ़ें:Raaka First Look: बड़े-बड़े नाखून, भालू जैसे लम्बे-लम्बे हाथ...खूंखार अवतार में Allu Arjun)

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म राका में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली कुमार (Atlee Kumar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म राका के लिए मेकर्स ने 700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Allu Arjun Raaka New Look Leaked

फिल्म राका से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक (Image Source: Libin Bahulayan Instagram)

कब रिलीज होगी मूवी

एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म राका साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म राका की कोई अधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म राका से जुड़ी इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article