वर्ल्ड सिनेमा

Michael: फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार निभाएंगे जाफर, 'किंग ऑफ पॉप' से है खास रिश्ता

Who is Jaafar Jackson: किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम है 'माइकल'। इस फिल्म में जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) लीड रोल निभाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है जाफर जैक्सन, जो चर्चा में बने हुए हैं।

Who is Jaafar Jackson

Image Source: IMDb

Who is Jaafar Jackson: 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन (Michael Jackson) अब इस दुनिया में नहीं हैं। माइकल जैक्सन का साल 2009 में निधन हो गया था। लेकिन माइकल जैक्सन के फैंस आज तक उन्हें भूल पाए हैं। इन सब के बीच अब माइकल जैक्सन फिर से चर्चा में है इसकी वजह है उनकी बायोपिक 'माइकल' (Michael)। इस बायोपिक का धांसू टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। बायोपिक के इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा बायोपिक के लीड एक्टर जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) को लेकर हो रही है। इस खास खबर में हम आपको जाफर जैक्सन के बारे में बताने वाले हैं।

कौन है जाफर जैक्सन?

बायोपिक 'माइकल' में नजर आने वाले स्टार जाफर जैक्सन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। हर तरफ जाफर जैक्सन को लेकर बात हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि जाफर जैक्सन कौन हैं। तो आपको बता दें कि जाफर जैक्सन कोई नहीं बल्कि माइकल जैक्सन के भतीजे हैं। 29 साल के जाफर माइकल जैक्सन के बड़े भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं। जाफर जैक्सन का जन्म 1996 में हुआ था, लेकिन शुरू से उनका इंटरेस्ट म्यूजिक में नहीं था। 12 साल की उम्र में उन्होंने गाना और डांसिंग शुरू की। टैलेंटेड पियानिस्ट जाफर जैक्सन ने 2019 में अपना डेब्यू सिंगल गॉट मी सिंगिंग रिलीज किया। इसके बाद वो फैमिली से जुड़े प्रोजेक्ट्स जैसे द जैक्सन्स: नेक्स्ट जेनरेशन में भी नजर आए। जाफर जैक्सन अपने अंकल माइकल जैक्सन के काफी क्लोज रहे हैं। अब देखना होगा माइकल जैक्सन की बायोपिक में वो क्या जलवा दिखा पाते हैं।

50 की उम्र में हो गया था माइकल जैक्सन का निधन

किंग ऑफ पॉप ने अपनी डांस और गानों से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। साल 1950 में जन्मे माइकल जैक्सन ने साल 2009 में 50 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कर दिया था। माइकल जैक्सन के निधन की खबर ने हॉलीवुृड से लेकर बॉलीवुड तक को हिला दिया था। अब माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' एक बार फिर से फैंस को पुराने दिन याद दिखाने वाली है। माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article