Kanye West India Tour Postpone: रैपर और म्यूजिशियन कान्ये वेस्ट (Kanye West) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। कान्ये वेस्ट को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में न्यूज सामने आई थी कान्ये वेस्ट इंडिया आने वाले हैं। इसके बाद से कान्ये वेस्ट का इंडिया में इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन इन सब के बीच कान्ये वेस्ट के इंडिया टूर को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। कान्ये वेस्ट का इंडिया अब टल गया है। तो चलिए जानते हैं कान्ये वेस्ट का इंडिया टूर क्यों पोस्टपोन हो गया है।
पोस्टपोन हुआ कान्ये वेस्ट का इंडिया टूर
सिंगर कान्ये वेस्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सिंगर का इंडिया टूर है। कान्ये वेस्ट 29 मार्च 2026 को इंडिया आने वाले थे। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी खुश थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि कान्ये वेस्ट का ये टूर टल गया है। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक कान्ये वेस्ट ने कहा, 'अभी के जियोपॉलिटिकल हालात और क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए, नई दिल्ली में होने वाला ये शो अब 23 मई 2026 को होगा। हमारे लिए सबसे जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले फैंस, कलाकार और पूरी टीम की सुरक्षा बनी रहे। इसलिए हमने ये फैसला लिया है। आपके सारे टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे। समझने और साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' इस खबर के सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
चर्चा में रहती है पर्सनल लाइफ
कान्ये वेस्ट अपने इस इंडिया टूर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। कभी कान्ये वेस्ट अपना नाम बदल लेते हैं, तो कभी कोई बयान वायरल हो जाता है। कान्ये वेस्ट के इंडिया टूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
