वर्ल्ड सिनेमा

ग्रैमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर न्यूड हुईं Kanye West की पत्नी बियांका, कैमरे के आगे जमकर दिए पोज

Grammy Awards 2025: ग्रैमी अवार्ड्स साल 2025 के रेड कार्पेट पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हॉलिवुड सिंगर कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसोरी रेड कार्पेट पर अपने ट्रांसपेरेंट कपड़ों से लोगों को दंग कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Grammy Awards 2025

Grammy Awards 2025: एमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में साल 2025 के ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया गया। ऐसे में हॉलिवुड के तमाम सिंगर और एक्टर्स अवॉर्ड फंक्शन की शोभा बढ़ाने पहुंचे। अपने स्टाइल और फैशन सेंस से कलाकारों ने सभी का दिल जीता। इस बीच ग्रैमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख सभी दंग रह गए। एमरिकन रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसोरी कैमरे के आगे बिना कपड़ों के पहुंची। हर तरफ बियांका की तस्वीरें और फ़ोटोज़ वायरल हो रही हैं। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

रैपर कान्ये वेस्ट एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल ग्रैमी अवार्ड्स 2025 (Grammy Awards 2025) के रेड कपर्ट पर कान्ये वेस्ट पत्नी बियांका सेंसोरी संग पहुंचे। इस दौरान बियांका (Bianca Censori) ने लॉन्ग कोट पहना हुआ था लेकिन जैसे ही मोडल ने उसे उतारा वहाँ सभी मौजूद लोग हैरान रह गए। बियांका ने ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने जिसमें उनका पूरा शरीर दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर लोग ये देख हैरान है और कपल को बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर कह रहे हैं कि बियांका ने स्किन कलर के कपड़े पहने हुए हैं।

पूरी कंट्रोवर्सी के बीच ये भी कहा जा रहा है कि कान्ये वेस्ट (Kanye West) और बियांका को ग्रैमी अवार्ड्स का न्योता नहीं दिया गया था। दोनों ही बिना बुलाए कुछ पाँच लोगों के साथ अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे। बियांका की इस हरकत को देख वहाँ मौजदू सिक्युरिटी गार्ड ने कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी को बाहर का रास्ता दिखाया। बता दें साल 2022 में कान्ये वेस्ट ने ऑस्ट्रेलिया बेस्ड मॉडल बियांका सेंसोरी संग शादी की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article