वर्ल्ड सिनेमा

Pirates of the Caribbean 6 का हिस्सा नहीं होंगे Johnny Depp? फिल्म के मेकर्स ने बना लिया अलग ही प्लान!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2024, 02:31 PM IST

Is Johnny Depp not part of Pirates of the Caribbean 6: डिज़्नी की एडवेंचर फ्रैंचाइज पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन (Pirates of the Caribbean) के अगले पार्ट का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ा अलग ही सुझाव दिया है।

Image

Is Johnny Depp not part of Pirates of the Caribbean 6

Is Johnny Depp not part of Pirates of the Caribbean 6: डिज़्नी की एडवेंचर फ्रैंचाइज पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के अगले पार्ट का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ा अलग ही सुझाव दिया है। फिल्म को लेकर कई बाते सामने आ रही हैं। जिसमें सुझाव दिया गया है कि पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के अगले पार्ट को नॉर्मल सीक्वल के बजाय रीबूट होगी। ब्रुकहाइमर को पांच पाइरेट्स फिल्मों में से प्रत्येक का निर्माण करने के लिए जाना जाता है, जिसमें कैप्टन जैक स्पैरो के लीड रोल में जॉनी डेप भी नजर आए हैं।

फैंस अगली फिल्म के लिए डेप की वापसी की उम्मीद कर रहे थे, ब्रुकहाइमर के हालिया बयान से यह भी पता चलता है कि अभिनेता अब इसका हिस्सा नहीं हो सकते हैं। प्रोड्यूसर ने अपने इस फैसले की एक बड़ी वजह भी बताई है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

कॉमिकबुक डॉट कॉम के साथ बातचीत में, ब्रुकहाइमर ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी के फ्यूचक के बारे में सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'यह जानना मुश्किल है कि चीजें एक साथ कैसे आएंगी। 'टॉप गन' के साथ, आपके पास एक ऐसा अभिनेता है जो पॉप्यूलर और शानदार है। और 'टॉप गन' करने से पहले उन्होंने कितनी फिल्में कीं, मैं आपको नहीं बता सकता। लेकिन हम 'पाइरेट्स' को रीबूट करने जा रहे हैं, इसलिए इसे एक साथ रखना आसान है क्योंकि आपको कुछ अभिनेताओं के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article