Harry Potter Fame Michael Byrne Death News: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार माइकल बायर्नी (Michael Byrne) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। माइकल बायर्नी उन कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए और अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई। माइकल बायर्नी के निधन के बाद उनके फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। कोई माइकल बायर्नी से जुड़ी अपनी तस्वीरें शेयर कर रहा है, तो किसी ने पुराने दिन याद किए। माइकल बायर्नी के निधन पर स्टार्स भी श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए।
माइकल बायर्नी का हुआ निधन (Image Source: Chat GPT/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मराठी सिनेमा की दिग्गज डायरेक्टर Vijaya Mehta का 92 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
माइकल बायर्नी का हुआ निधन
एक्टर माइकल बायर्नी अब इस दुनिया में नहीं रहे। माइकल बायर्नी 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। द गार्जियन (The Guardian) की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल बायर्नी ने 20 जून को अंतिम सांस ली। उनका जन्म 7 नवंबर 1943 को लंदन में हुआ था। अपने लंबे करियर में माइकल बायर्नी ने कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई। माइकल बर्न अपने पीछे पूर्व पत्नी और अभिनेत्री कैरोल निमन्स, बेटियां तारा और ब्रायनी, साथ ही अपने नाती-पोतों टॉम, क्लोई और जैस्मिन को छोड़ गए हैं। माइकल बायर्नी के निधन की खबर से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का मुंबई में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
माइकल बायर्नी ने इन फिल्मों में किया काम
माइकल बायर्नी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी। शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 1970 के दशक में मिली। इस दौरान वो 'नो हाइडिंग प्लेस' (No Hiding Place), 'नेट प्लेहाउस' (NET Playhouse), 'न्यू स्कॉटलैंड यार्ड' (New Scotland Yard) और 'थ्रिलर' (Thriller) जैसी टीवी सीरीज में नजर आए। उनकी पहली फिल्म 'द क्रिमसन ब्लेड' (The Crimson Blade) थी, जो 1963 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'वैम्पायर्स' (Vampyres), 'द ओमेन' (The Omen) और 'चैंपियंस' (Champions) जैसी फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में माइकल बायर्नी कई बड़े बजट की फिल्मों का हिस्सा बने। इनमें 'टुमॉरो नेवर डाइज' (Tomorrow Never Dies) और 'एप्ट पुपिल' (Apt Pupil) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क' (Gangs of New York), 'द सेंट' (The Saint), 'द सम ऑफ ऑल फियर्स' (The Sum of All Fears) और 'क्वार्टेट' (Quartet) जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। माइकल बायर्नी के करियर का सबसे यादगार किरदार 'इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड' (Indiana Jones and the Last Crusade) और 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 1' में निभाया।
