वर्ल्ड सिनेमा

Grammy Awards 2024 Winners: ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजे गए जाकिर हुसैन और शंकर महादेवन, इन दिग्गजों ने भी दर्ज की जीत

Grammy Awards 2924 Winners List: ग्रैमी अवॉर्ड्स के 66वें सत्र का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुआ है, जहां मिली साइरस सहित कई हॉलीवुड कलाकारों को सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, 'शक्ति एल्बम' के लिए भारतीय कलाकार शंंकर महादेवन और जाकिर हुसैन सहित चार भारतीय कलाकार भी सम्मानित हुए हैं।

Image

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत ने लहराया परचम

Grammy Awards 2924 Winners List: म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी का 66वां सत्र आज लॉस एंजिलिस के कॉम एरिना में आयोजित हुआ। म्यूजिक की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले इस अवॉर्ड शो में टेलर स्विफ्ट से लेकर मिली साइरस तक कई दिग्गज गायकों और कंपोजर ने शिरकत की। खास बात तो यह है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 (Grammy Awards 2024) में भारत ने भी जीत के झंडे गाड़े हैं। जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) से लेकर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) तक को 'शक्ति' एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो दुआ लीपा, ओलिविया रोड्रिगो और कई हॉलीवुड सिंगर्स ने अपनी धमाकेदार गायकी व परफॉर्मेंस से अवॉर्ड शो में चार चांद लगाया। तो चलिए एक नजर डालते हैं ग्रैमी 2024 के हकदारों पर-

ग्रैमी अवॉर्ड- बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस

मिली साइरस - फ्लावर

ग्रैमी अवॉर्ड-बेस्ट एल्बम

एसजेडए - एसओएस

ग्रैमी अवॉर्ड-बेस्ट परफॉर्मेंस

कोको जोन्स - आईसीयू

रैप एल्बम

माइकल- किलर माइक

बेस्ट अफ्रीकी संगीत परफॉर्मेंस

टायला-वाटर

पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस

एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स- घोस्ट इन द मशीन

म्यूजिक वीडियो

द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर- आई एम ओनली स्लीपिंग

ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस

जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर-पश्तो

अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम

बॉयजीनियस-द रिकॉर्ड

ग्लोबल म्यूजिक एल्बम

शक्ति-द मोमेंट

प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल

जैक एंटोनॉफ

प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, क्लासिकल

ऐलेन मार्टोन

बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम, क्लासिकल

रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा- समकालीन अमेरिकी संगीतकार

बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम

मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे- सिटी ऑफ गोल्ड

बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम

बेला फेक, ज़ाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया - एज़ वी स्पीक

बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम

बिली चिल्ड्स- द विंड ऑफ चेन्ज

बेस्ट जैज परफॉर्मेंस

समारा जॉय- टाइट

बेस्ट प्रगतिशील आर एंड बी एल्बम

एसजेडए - एसओएस

बेस्ट कंटेम्परेरी क्लासिकल कंपोजिशन

अवदागिन प्रैट, ए फार क्राई एंड रूमफुल ऑफ टीथ- मोंटगोमरी: राउंड्स

बेस्ट क्लासिकल कॉम्पेंडियम

वैरियस आर्टिस्ट - पैशन फॉर बैक एंड कोल्ट्रेन

बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम

जूलिया बुलॉक, एकल कलाकार, क्रिश्चियन रीफ, कंडक्टर (फिलहारमोनिया ऑर्केस्ट्रा) - वॉकिंग इन द डार्क

बेस्ट क्लासिकल इन्स्ट्रमेंटल सोलो

लुइसविले ऑर्केस्ट्रा- द अमेरिकन प्रोजेक्ट

बेस्ट फॉक एल्बम

जोनी मिशेल- न्यूपोर्ट में जोनी मिशेल

बेस्ट सॉन्ग राइट ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल

थेरॉन थॉमस

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग

स्क्रीलेक्स, फ्रेड फिर से, फ्लोडान- रंबल

बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग

काइली मिनोग- पदम पदम

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक एल्बम

फ्रेड फिर...वास्तविक जीवन 3 (1 जनवरी - 9 सितंबर 2022)

बेस्ट ट्रेडिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस

पीजे मॉर्टन सुसान कैरल प्रस्तुत कर रहे हैं - गुड मॉर्निंग

बेस्ट आर एंड बी एल्बम

विक्टोरिया मोनेट- जैगुआर II

बेस्ट मेलोडीक रैप परफॉर्मेंस

जे कोल की विशेषता वाले लिल डर्क - ऑल माई लाइफ

बेस्ट रैप सॉन्ग

किलर माइक में आंद्रे 3000, फ़्यूचर और एरिन एलन केन - साइंटिस्ट और इंजीनियर

बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस

क्रिस स्टेपलटन - व्हाइट हॉर्स

बेस्ट कंट्री गाना

क्रिस स्टेपलटन - व्हाइट हॉर्स

विजुअल मीडिया के लिए लिखा गया सर्वश्रेष्ठ गीत

व्हाट आई वॉज मेड फॉर ? बार्बी द एल्बम से, बिली इलिश ओ'कोनेल और फिनीस ओ'कोनेल, गीतकार (बिली इलिश)

बेस्ट कॉमेडी एल्बम

डेव चैपल - व्हाट व्हाट इज इन नेम?

बेस्ट संगीत थिएटर एल्बम

सम लाइक इट हॉट

बेस्ट रॉक एल्बम

परमोर-दिस इज वाय

बेस्ट रॉक गीत

बॉयजीनियस - नॉट स्ट्रांग इनफ

बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस

मेटालिका - 72 सीजन

बेस्ट कंट्री डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस

जैच ब्रायन केसी मसग्रेव्स की विशेषता - आइ रेमेम्बेर एवरीथिंग

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस

बॉयजीनियस - नॉट स्ट्रांग इनफ

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article