वर्ल्ड सिनेमा

Fifty Shades of grey एक्ट्रेस Dakota Johnson ने Chris Martin संग रचाई सगाई, 6 साल के रिलेशनशिप के बाद सुनाई खुशखबरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 8, 2024, 04:28 PM IST

Fifty Shades of Grey star Dakota Johnson Engaged: हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन को फैंस फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे (Fifty Shades of Grey) में उनके काम के लिए जानते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन संग सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की खबर अब वायरल हो रही है।

Image

Fifty Shades Of Grey Star Dakota Johnson, Coldplay's Chris Martin Engaged

Dakota Johnson and Chris Martin Engaged: कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन (Chris Martin) और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे (Fifty Shades of Grey) की अभिनेत्री डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) कथित तौर पर 6 साल की डेटिंग के बाद अब अपने रिलेशनशिप को एक कदम और आगे ले जाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने सगाई कर ली है लेकिन अपने रिश्ते की जानकारी निजी रखी है। कथित तौर पर क्रिस मार्टिन ने अपनी पूर्व पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो और उनके बच्चों, एप्पल और मोसेस से बाद करने के बाद डकोटा जॉनसन को प्रपोज किया था। कई सालों से साथ रह रहे इस जोड़े को अक्सर एक साथ हॉलिडे का आनंद लेते देखा गया है।

जिसके बाद फैंस भी अब यह खबर सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के इंगेजमेंट की खबरें वायरल हो रही हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन ने की सगाई

दोनों के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, 'दोनों ने कुछ समय पहले सगाई कर ली है और इस खबर को निजी रखा है। लेकिन अब वे अपने सर्कल में इस बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। वे पहले दिन से ही एक-दूसरे के लिए सीरियस थे इसलिए वह अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं। उन्हें शादी की प्लानिंग करने की कोई जल्दी नहीं है बल्कि वह एक दूसरे का साथ समय बिताना पसंद करते हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article