वर्ल्ड सिनेमा

इमरान हाशमी ने दिया जावेद शेख के लगाए इल्जामों का जवाब, साफ-साफ कर दिया इंकार " हम कोई दोस्त नहीं"

Emraan Hashmi take a Dig at Javed Sheikh Allegations: इमरान हाशमी ने पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख के लगाए आरोपों का मजेदार जवाब देते हुए बताया है कि वह तो मेरे से बहुत बड़े, अब इमरान ने इन सभी बातों पर सफाई देते हुए कहा है कि ऐसा क्या हुआ था जन्नत के सेट पर।

Image

Emraan Hashmi take a Dig at Javed Sheikh Allegations

Emraan Hashmi take a Dig at Javed Sheikh Allegations: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी ने पाकिस्तानी अभिनेता जावेद शेख( Javed Sheikh) के बयान पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल जावेद शेख ने फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। जावेद ने बताया था कि इमरान हाशमी ने सेट पर उनके साथ अच्छे से बर्ताव नहीं किया था। इमरान उन्हें सेट पर इग्नोर कर रहे थे। अब इमरान ने इन सभी बातों का जवाब देते हुए बताया है कि ऐसा क्या हुआ था जन्नत के सेट पर

इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान जावेद शेख के लगाए इल्जामों का जवाब दिया है। शेख के दावों के बारे में बात करते हुए जन्नत एक्टर ने खुलासा किया कि जब वह जन्नत की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी उम्र 20 साल थी। चूँकि जावेद उनकी उम्र का नहीं था, इसलिए वे दोस्त नहीं थे और वह उनके साथ घूमते भी नहीं थे। इमरान ने कहा, लेकिन मुझे ऐसा कुछ भी याद नहीं है जो वह कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हालाँकि उन्हें नहीं पता कि पाक अभिनेता ने उनसे कैसे मुलाकात की थी।अभिनेता ने आखिर में कहा जहाँ तक मेरा सवाल है, यह गलतियों की एक बड़ी कॉमेडी है जो एक ऐसी चीज़ में बदल गई है जिसके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता है।

बता दें कि कुछ दिन पहले जावेद शेख ( Javed Sheikh) ने बयान दिया था कि जब वह पहली बार इमरान हाशमी से मिले थे, तब एक्टर ने अपना मुंह फेर लिया था और अजीब बर्ताव किया था। जावेद ने कहा था कि मुझे इमरान का ये अकड़ भरा स्वभाव पसंद नहीं आया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article