वर्ल्ड सिनेमा

Dune Part 2 ने ब्लॉकबस्टर फिल्म Oppenheimer को चटाई धूल, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लहराया झंडा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 4, 2024, 01:13 PM IST

Dune Part 2 Breaks Oppenheimer's Record at global box office: ड्यून पार्ट टू 1 मार्च 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर हाइप साफ नजर आ रही थी। रेबेका फर्ग्यूसन और ऑस्टिन बटलर स्टारर इस फिल्म ने अब ओपेनहाइमर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ने भी शुरू कर दिए हैं।

Image

Dune Part 2 breaks Oppenheimer Box Office Records

Dune Part 2 Breaks Oppenheimer's Record at global box office: ड्यून: पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लानी शुरू कर दी है। अब फिल्म ने ग्लोबल ब्लॉकबस्टर ओपेनहाइमर (Oppenheimer) की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ना भी शुरू कर दिया है।टिमोथी चालमेट की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने लगी है। विली वोंका में अपने सफल अभिनय के बाद, अभिनेता ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे के सीक्वल ने 71 देशों से 97 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म ड्यून पार्ट 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई 178.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

फिल्म की कमाई वीकेंड पर जबरदस्त रही है, अब वीकेंड के बाद फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ये अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रख सकती है। बीते साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ओपेनहाइमर को भी फिल्म कड़ी चुनौती दे रही है। आइए इस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

Dune Part 2 ने तोड़ा Oppenheimer का ये रिकॉर्ड

ओपेनहाइमर और ड्यून: पार्ट 2 (Dune Part 2 ) के कलेक्शन के बीच तुलना की जा रही है। ड्यून पार्ट 2 ने घरेलू स्तर पर लगभग 81 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है और 70 से अधिक देशों में यह कमाई 97 मिलियन डॉलर की से ज्यादा की रही है, जिसके बाद फिल्म को टोटल कमाई 178 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। जबकि, सिलियन मर्फी स्टारर ओपेनहाइमर ने अपनी ग्लोबल ओपनिंग में 174 मिलियन डॉलर से की थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article