वर्ल्ड सिनेमा

Fact Check: करीना कपूर खान ने कराची की रेव पार्टी में लगाए ठुमके? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Kareena at Rave Party in Pakistan: अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे कराची की एक रेव पार्टी का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस चौंक गए हैं लेकिन हम आपको बता दें कि बेबो की वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

Image

Kareena Kapoor Khan dancing in Pakistani Party

Kareena at Rave Party in Pakistan: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने 2000 के बाद इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। डेब्यू फिल्म की खराब परफॉर्मेंस के बाद भी करीना ने दर्शकों के दिलों और इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई, जो अब तक बरकरार है। करीना कपूर खान के चाहने वाले केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। इसका एक नजारा हमें बुधवार की सुबह एक वायरल वीडियो के जरिए देखने को मिला। असल में इस वक्त करीना कपूर खान की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे कराची में हुई रेव पार्टी का बताया जा रहा है। इस पार्टी में करीना कपूर खान जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

इससे पहले कि आप कुछ सोचें, उससे पहले हम बता दें कि करीना कपूर खान का ये वीडियो असली नहीं है। असल में करीना कपूर खान के चाहनेवाले पाकिस्तान में भी हैं। पार्टी का डीजे इस बात को अच्छी तरह से जानता है, जिस कारण उसने बेबो के गानों का एक खास मैशअप तैयार किया था, जिसे उसने पार्टी में बजाया। इस मैशअप के लिए डीजे ने एक खास कार्टून वीडियो तैयार की थी, जिसे स्क्रीन पर चलाया। इस कार्टून का चेहरा करीना कपूर खान से जैसा है, जिस कारण लोग वायरल वीडियो को बेबो से जोड़ रहे हैं। आप वायरल हो रहे इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं:

करीना कपूर खान के फिल्मी करियर की बात करें तो तैमूर और जेह जैसे दो प्यारे बच्चे होने के बाद भी करीना कपूर खान फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। ओटीटी प्रोजेक्ट हुए या फिर थिएटर में रिलीज होने वाली मूवीज, करीना कपूर खान हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी बेबो जितनी मेहनत कर रही हैं, उसे देखते हुए देश-विदेश में उन्हें बेशुमार प्यार मिलना लाजमी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article