SP Chaudhary Aslam's wife on Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म सीरीज धुरंधर में कई सारे रियल लाइफ कैरेक्टर्स को दिखाया हैं, जिनके केवल नाम ही दर्शकों ने सुने थे। इन्हीं में से एक कैरेक्टर है एसपी चौधरी असलम का, जिसे संजय दत्त ने निभाया है। एसपी चौधरी असलम की रियल तस्वीरें देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि इस रोल के लिए संजय दत्त एकदम परफेक्ट च्वाइस हैं। एसपी चौधरी असलम की पत्नी ने भी धुरंधर फिल्म सीरीज में संजय दत्त की एक झलक देखने के बाद ये माना है कि मेकर्स ने एकदम सही च्वाइस की थी। हालांकि एसपी चौधरी असलम की पत्नी को धुरंधर 2 मेकर्स से एक शिकायत भी है। उनका मानना है कि मेकर्स को एक दफा उनसे फोन पर बात कर लेनी चाहिए थी ताकि वो अपने पति के बारे में और जानकारी दे पातीं। इससे संजय दत्त ज्यादा बेहतर तरीके से एसपी चौधरी असलम का किरदार प्ले कर पाते। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन ने मिलाया 350 करोड़ी मूवी देने वाले डायरेक्टर संग हाथ!!)
Image Source: Dhurandhar 2 Movie Pic/Social Media
एसपी चौधरी असलम की पत्नी ने की संजय दत्त की तारीफ
Image Source: Dhurandhar
आजतक रेडियो से बात करते हुए एसपी चौधरी असलम की पत्नी ने कहा है कि जब उन्होंने संजय दत्त को सफेद कपड़ों में कार के पास खड़े हुए देखा तो उन्हें अपने पति की याद आ गई और वो एकदम उनके पति जैसे ही लगे। एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन के अनुसार, "जब संजय दत्त कार के पास खड़े होकर अपनी निगाहें ऊपर उठाते हैं तो एक पल के लिए मुझे लगा कि मेरे पति सामने हैं। संजय दत्त इस किरदार के लिए सबसे अच्छी च्वाइस हैं। उनसे बेहतर ये रोल कोई दूसरा नहीं निभा सकता था।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 14: 1500 करोड़ी होने से 1 कदम दूर है धुरंधर 2, गदगद हुए मेकर्स)
एसपी चौधरी असलम हैं धुरंधर 2 मेकर्स से खफा
Image Source: Social Media
इंटरव्यू के दौरान एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन ने कहा कि धुरंधर मेकर्स को एक दफा उन्हें कॉल कर लेना चाहिए था। इससे वो अपने पति के बारे में ज्यादा अच्छे से जानकारी दे पातीं और दर्शकों के सामने उनका किरदार ज्यादा निखरकर आता। नौरीन के अनुसार, "अगर वो लोग फिल्म बना रहे थे तो मुझे एक बार कॉल कर लेते। इससे मैं उन्हें अपने पति के पॉजिटिव-निगेटिव दोनों साइड ढंग से बता पाती। उन्होंने पाकिस्तान के लिए वो काम किए, जिन्हें करने की हिम्मत किसी में नहीं थी।" नौरीन ने बताया कि धुरंधर मेकर्स ने उनके पति के किरदार को पर्दे पर ढंग से पेश करने का मौका हाथ से जाने दिया।
