Ben Affleck skips Oscar 2025: हॉलीवुड के फेमस एक्टर बेन एफ्लेक आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनको लेकर ये खबर आई थी कि उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज संग तलाक ले लिया। बता दें कि बेन और जेनिफर काफी समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। इस बीच अमेरिकन एक्टर बेन एफ्लेक को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड से किनारा कर लिया है। इस इवेंट को छोड़ वो अपनी एक्स वाइफ के साथ एंजॉय कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर..
बेन एफ्लेक ने जेनिफर गार्नर संग बिताया क्वालिटी टाइम
बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में बेन और जेनिफर गार्नर पेंटबॉल गियर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने अपने बच्चों के साथ भी खूब एंजॉय किया है। बता दें कि बेन और जेनिफर पेरेंटिंग के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी दोनों को कई बार अपने बच्चों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। तलाक लेने के बाद भी बेन और जेनिफर मुश्किल समय में अपने बच्चों के साथ खड़े रहते हैं।
जेनिफर लोपेज संग लिया था तलाक
बताते चलें कि कुछ समय पहले ही बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर आपसी सहमति से तलाक लिया है। लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट ने दोनों के तलाक के समझौते को मंजूरी दे दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि बेन एफ्लेक ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। इसके बाद वो बड़े पर्दे पर नजर आए। बेन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में द टाउन से लेकर गॉन गर्ल जैसे फिल्मों के नाम शामिल है।
