वर्ल्ड सिनेमा

Anant and Radhika Pre-Wedding Function: जामनगर पहुंची Rihanna की टीम, हुआ भव्य स्वागत

Rihanna's Team At Anant-Radhika Pre-Wedding Function: अंनत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अब हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर रिहाना की टीम भी गुजरात पहुंच चुकी हैं। रिहाना की टीम का गुजरात में ग्रैंड वेलकम हुआ है।

Image

Rihanna

Rihanna's Team At Anant-Radhika Pre-Wedding Function: इंडिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की तैयारियां बड़े जोरों-शोरों से चल रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव पहुंच चुके हैं। हाल ही में एक बारबेडियन रिकॉर्डिंग कलाकार और मॉडल रिहाना (Rihanna) की टीम भी अनंत अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में रंग जमाने के लिए पहुंच चकी है।

रिहाना की टीम का जामनगर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से लेकर 3 मार्च बीच होने वाले हैं। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी परफॉर्म करती नजर आएंगी। रिहाना को परफॉर्म करते हुए देखने के लिए लोग बेताब हैं। बताया जा रहा है कि रिहाना अपने प्राइवेट जेट के साथ गुजरात की जमीन पर कदम रख चुकी हैं।

बीते दिन अंबानी परिवार ने अन्न दान भी किया था, जहां उन्होंने कई लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाया। अंबानी परिवार की इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। बता दें, अंबानी ने प्री-वेडिंग फंक्शन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान भी अनंत अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचने वाले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article