वर्ल्ड सिनेमा

ऐश्वर्या राय ने हीडी क्लम-केंडल जेनर संग रेड कार्पेट पर दिए पोज, एक्ट्रेस के देसी अंदाज पर फिदा हुए ट्रोल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2025, 05:18 PM IST

Aishwarya Rai With Hollywood Stars: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नी पोस्ट शेयर की है। ऐश्वर्या राय की नई इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस हॉलीवुड स्टार के साथ....

Image

Image Source: IMDb

Aishwarya Rai With Hollywood Stars: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ इवेंट में स्पॉट होती रहती हैं। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की हैं। ऐश्वर्या राय की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय की नई पोस्ट में ऐसा क्या खास है जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

हॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय की अभी हाल ही में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट है। हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2025 में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती सबका ध्यान खींच लिया था। इसके बाद अब ऐश्वर्या राय ने सुपरमॉडल हीडी क्लम (Heidi Klum) और केंडल जेनर (Kendall Jenner) के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिए और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय के साथ और भी हॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों को ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट करते हुए नजर आए।

ऐश्वर्या राय के लुक के दीवाने हुए लोग

ऐश्वर्या राय की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई नई तस्वीरों आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों पर ऐश्वर्या राय के फैंस और ट्रोल्स कमेंट्स करते हुए दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप आज भी बेहद खूबसूरत हैं।' इसे अलावा दूसरे यूजर ने लिखा 'आप सभी को एक साथ देखकर काफी खुशी हुई।' तो वहीं कुछ यूजर्स आराध्या बच्चन को लेकर सवाल करते नजर आए। लोगों ने पूछा बेटी आराध्या बच्चन कहां है? ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article