वर्ल्ड सिनेमा

James Bond के रोल में Daniel Craig को रिप्लेस करेंगे Aaron Taylor, सामने आई हॉलीवुड फैंस के लिए बड़ी रिपोर्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 20, 2024, 02:43 PM IST

Aaron Taylor- Johnson in James Bond Role: एरोन टेलर-जॉनसन अगले 007 और फ्रैंचाइजी का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि नो टाइम टू डाई में जेम्स बॉन्ड के रूप में डैनियल क्रेग का 15 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब अटकलें तेज हो गई हैं कि जेम्स बॉन्ड के रूप में आरोन टेलर-जॉनसन नजर आ सकते हैं।

Image

Aaron Taylor-Johnson offered James Bond role

Aaron Taylor- Johnson in James Bond Role: एरोन टेलर-जॉनसन (Aaron Taylor Johnson) अगले 007 और फ्रैंचाइजी का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि नो टाइम टू डाई में जेम्स बॉन्ड के रूप में डैनियल क्रेग का 15 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब अटकलें तेज हो गई हैं कि जेम्स बॉन्ड के रूप में आरोन टेलर-जॉनसन नजर आ सकते हैं। जब से डेनियल क्रेग ने घोषणा की है कि वह अपनी फिल्म नो टाइम टू डाई (2021) के बाद स्पाई फ्रेंचाइजी से बाहर हो जाएंगे, तब से अटकलें तेज हो गई हैं कि जेम्स बॉन्ड के रूप में उनके बाद कौन नजर आने वाला है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को उनके सवालों का जवाब मिल गया है।

सोशल मीडिया पर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

द सन की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश एक्टर आरोन टेलर-जॉनसन को औपचारिक रूप से नए जेम्स बॉन्ड का रोल ऑफर किया गया है। हालांकि अभी तक कोई कास्टिंग घोषणा नहीं की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह खबर काफी तेजी से वायरल होने लगी हैं। लोगों के इसपर मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे एरोन टेलर-जॉनसन?

रिपोर्ट के अनुसार, एरोन टेलर-जॉनसन द्वारा डैनियल क्रेग की जगह 007 की भूमिका स्वीकार करने की उम्मीद है, जिन्होंने 15 वर्षों तक एमआई6 के सबसे प्रसिद्ध जासूस की भूमिका निभाई है। एक सूत्र ने आउटलेट को बताया, 'बॉन्ड एरोन का काम है, क्या वह इसे स्वीकार करना चाहेंगे। औपचारिक तौर पर रोल ऑफर कर दिया गया है और वे प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article