ZEE5 Removes Diljit Dosanjh's 'Satluj': पंजाब इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' (Satluj) 4 साल तक सेंसर बोर्ड से संघर्ष करने के बाद ZEE5 पर रिलीज हुई। इस मूवी का नाम पहले 'पंजाब 95' था। हैरानी की बात यह है कि रिलीज होने के सिर्फ 2 दिन बाद फिल्म भारत में 'जी5' से हटा दी गई है। 'सतलुज' को हटाने के बाद 'जी5' ने आधिकारिक बयान जारी किया। प्लेटफॉर्म ने दर्शकों को यह भी भरोसा दिलाया है कि वे 'सतलुज' को जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह को इन 6 फिल्मों ने बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार, लास्ट वाली का रिकॉर्ड तोड़ना है 'नामुमकिन')
जी5 ने हटा दी है दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज'
जी5 ने 2 दिनों में हटाई 'सतलुज'
'सतलुज' का निर्देशन हनी त्रेहन ने किया है। ये फिल्म 3 जुलाई को जी5 पर बिना किसी कट के रिलीज हुई थी। इस मूवी के रिलीज होने के 48 घंटों के बाद इसे भारत में जी5 से हटा दिया गया है। इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर करते हुए जी5 ने दर्शकों को धन्यवाद दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, 'सतलुज को रिलीज होने के बाद बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हम हर उस दर्शक के बहुत शुक्रगुजार हैं जिन्होंने सब्सक्राइब कर यह मूवी देखी। आपका प्यार और साथ हमारे लिए और पूरी टीम के लिए बहुत खास है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Box office Day 3: आलिया-शरवरी की फिल्म का शानदार रहा वीकेंड, कमाई हुई इतने करोड़)
हालांकि जी5 ने बताया कि 'सतलुज' फिल्म अब भारत में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। जब तक आगे कोई सूचना न आए, तब तक यह बंद रहेगी। प्लेटफॉर्म ने इस फैसले का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया लेकिन कहा कि वह फिल्म को जल्द से जल्द दर्शकों के लिए वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म को RSVP और MacGuffin Pictures ने प्रोड्यूस किया है। इसमें दिलजीत के साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
