Vada Pao Girl Chandrika Dixit Reaction On Controversial Statement: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों छाई हुई हैं. जब से चंद्रिका का अपने पति युगम गेरा के साथ विवाद शुरू हुआ है, तब से ही वह लाइमलाइट बटोर रही हैं. बीते दिनों चंद्रिका ने अपने एक पॉडकास्ट में कहा था कि अगर उन्हें अपने बेटे को पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगी. चंद्रिका का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया. चारों चक उनकी थू-थू हुई, जिसके बाद अब चंद्रिका ने सामने आकर ट्रोलर्स की क्लास लगाई है.
चंद्रिका दीक्षित ने 'किसी के साथ भी सोने' वाले बयान पर दिया जवाब
चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रोल होने के बाद अपनी भड़ास निकालती दिख रही हैं. इस वीडियो में वह कहती दिखाई दे रही हैं कि तुम लोग व्यूज के चक्कर में किसी के ऊपर भी कुछ भी वीडियो बनाकर डाल देते हो. तुम लोगों ने बस एक-दो लाइन उठाई और बोल दिया कि चंद्रिका दीक्षित ने किसी के साथ भी सोने के लिए बोल दिया. तुमने साढ़े तीन घंटे का पॉडकास्ट देखा, जिसमें मैंने कई बातें की. जानने कि कीशिश की.
चंद्रिका दीक्षित ने बताई विवादित बयान देने की वजह
चंद्रिका ने आगे बताया कि कभी उनकी रेड़ी उठा ली जाती है. कभी उनकी दुकान छिन ली जाती है लेकिन जब उनके पास कुछ नहीं होगा और लास्ट ऑप्शन होगा तब वह ऐसा कुछ कर लेंगी. चंद्रिका ने कहा कि मैंने कहा था कि जब मेरे पास लास्ट ऑप्शन होगा तब मैं वो करेंगी. अपने आपको मारूंगी नहीं. मेरे अंदर तब जब तक है तब तक मैं चलूंगी. इसमें मैंने क्या ही गलत बोल दिया. मैं मैंटली बहुत मजबूत हूं वरना तो तुम लोग व्यूज के चक्कर में किसी के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा सकते हो. इस वीडियो में चंद्रिका लगातार चीखती चिल्लाती दिखीं. इतना ही नहीं, वीडियो की शुरुआत में चंद्रिका के साथ उनका मिस्ट्रीमैन भी दिखा, जिनके साथ उनके अफेयर के चर्चे हैं.
चंद्रिका दीक्षित ने लोगों को दिखाया पूरा पॉडकास्ट
इस वीडियो के आखिर में चंद्रिका दीक्षित ने वो पॉडकास्ट का पूरा वीडियो लगाया, जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर भी अपनी राय रख रहे हैं.
