वेब सीरीज

The Sabarmati Report OTT Release: इस दिन ओटीटी पर धमाका करने वाली है विक्रांत मेस्सी की फिल्म, यहां देखें रिलीज डेट

The Sabarmati Report OTT Release: सोशल मीडिया पर वायरल लेटेस्ट रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां जानते हैं कि यह फिल्म कब और कहानी रिलीज होने वाली है।

Image

The Sabarmati Report Collection OTT Release Date

The Sabarmati Report OTT Release: द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने समर कुमार की भूमिका निभाई है, राशि खन्ना ने अमृता गिल और रिद्धि डोगरा ने मनिका राजपुरोहित का रोल प्ले किया है। 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म का प्रीमियर 10 जनवरी 2025 को ZEE5 पर होने वाला है। फैंस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेताब हैं। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट

लाइव मिंट के अनुसार, विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट का प्रीमियर 10 जनवरी, 2025 को ZEE5 पर होगा। धीरज सरना द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2002 में साबरमती एक्सप्रेस से जुड़ी गोधरा ट्रेन कांड से प्रेरित है। द साबरमती रिपोर्ट इस पूरी घटना के सभी एंगल पर नजर डालती हैं। फिल्म की कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है जो गुजरात में दुखद घटना की जांच कर उसका सच उजागर करता है। सालों बाद एक और पत्रकार को घटना से जुड़ी एक छिपी हुई रिपोर्ट मिलती है। जिसके बाद दोनों इस सच को बाहर लाने के काम पर लग जाते हैं।

यह फिल्म समाज में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका और सच्चाई को उजागर करने के अपने मिशन के बारे में बताती है। साबरमती रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद छिड़ गया था। कई लोग इस फिल्म को राजनीतिक एजेंडा करार दे रहे थे।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article