वेब सीरीज

The Great Indian Kapil Show: शूटिंग के दौरान बिगड़ परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत, बीच में छोड़ा शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 20, 2025, 09:04 AM IST

The Great Indian Kapil Show Parineeti-Raghav: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का मशहूर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उनके पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को एक खास एपिसोड के लिए पहुंचे थे। लेकिन शूटिंग के दौरान यानी परिणीति की सास अलका चड्ढा (Alka Chadha) की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Image

Image Source: Parineeti Chopra Instagram

The Great Indian Kapil Show Parineeti-Raghav: टीवी के जाने-माने स्टार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का मशहूर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) इन दिनों अपने तीसरे सीजन के साथ धूम मचा रहा है। इस शो में हर हफ्ते बड़े-बड़े सितारे बतौर गेस्ट पहुंच रहे हैं। हाल ही में इस शो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उनके पति, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को एक खास एपिसोड के लिए बुलाया गया था। फैंस इस जोड़ी को एक साथ टीवी पर देखने के लिए बेकरार थे, लेकिन शूटिंग के दौरान एक दुखद घटना ने सबको चौंका दिया। तो चलिए जानते हैं क्या मामला है।

परिणीति चोपड़ा की सास हुईं बीमार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिर से खबरों में आ गई हैं। परिणीति चोपड़ा अभी हाल ही में अपने पति राघव चड्ढा के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची थीं। लेकिन परिणीति चोपड़ा इस शो को बीच में छोड़कर चली गईं। Viral Bhayani के इंस्टाग्राम अपडेट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान राघव चड्ढा की मां अलका चड्ढा को अचानक कंपकंपी होने लगी और उन्हें फौरन मेडिकल मदद के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस वजह से प्रोडक्शन टीम ने शूटिंग कैंसिल कर दी। अब नई तारीख तय की जाएगी। फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे, क्योंकि परिणीति चोपड़ा पहले भी कपिल के शो में आ चुकी हैं, लेकिन राघव चड्ढा का ये पहला मौका होता।

खबर से उदास हुए फैंस

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। फैंस राघव चड्ढा की मां अलका चड्ढा के सेहत को लेकर दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ एक बार फिर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगी।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article