वेब सीरीज

बॉलीवुड के बाद अब OTT पर होगा Sunny Deol का कब्जा, चल रही है फुल तैयारी

Sunny Deol Confirms His OTT Debut: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने बड़े परदे पर धमाल मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में डेब्यू करने की तैयारी कर ली है। अभिनेता ने कन्फर्म कर दिया है कि वो ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं।

Image

Sunny Deol

Sunny Deol Confirms His OTT Debut: 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता रहे सनी देओल (Sunny Deol) ने 2023 में फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) से धांसू कमबैक किया। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा सहित कई सेलेब्स दिखाई दिए थे। खुशी की बात यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल की बाकी एक्टर्स के नक्शेकदम पर चलते हुए ओटीटी डेब्यू की तैयार कर चुके हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा है। सनी देओल ने अपने ओटीटी डेब्यू की पुष्टि कर दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि वो ओटीटी शोज और फिल्मों के लिए बातचीत कर रहे हैं। इतना नहीं कई निर्माताओं ने ओटीटी डेब्यू के लिए उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की है। इस समय सनी देओल पहले ही कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं और ये सभी अगले साल 2025 तक रिलीज होनी हैं। उन्होंने यह भी कन्फर्म करते हुए कहा कि वो डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रहे हैं। फैन्स अब यह जानने के लिए बेताब कि सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट क्या होने वाला है।

बता दें 'गदर 2' की सक्सेस के बाद अब सनी देओल फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए सनी देओल ने आमिर खान संग हाथ मिलाया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और यह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनाई जा रही है। इसके अलावा सनी देओल के साथ फिल्म 'सफर' भी है, जिसमें सलमान खान का कैमियो का होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article