वेब सीरीज

'कटहल' की जीत पर फूली नहीं समाई सान्या मल्होत्रा, एक्ट्रेस ने किया पूरी टीम का धन्यवाद, शेयर की दिल की बात

Sanya Malhotra on Kathal Wins National Film Award: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा( Sanya Malhotra) बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म "कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री" को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म (फीचर) का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है । इस सम्मान पर रिएक्ट करते हुए, सान्या ने फ़िल्म के पीछे की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया

Image

Image Source: Netflix

Sanya Malhotra on Kathal Wins National Film Award: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा( Sanya Malhotra) की फिल्म कटहल( Kathal) को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उनकी इस फिल्म को बेस्ट ओटीटी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस जीत की खुशी में सभी सान्या और पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री सान्या ने इस जीत की खुशी पर अपने दिल की बात कही है। सान्या मल्होत्रा बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म "कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री" को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म (फीचर) का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है । इस सम्मान पर रिएक्ट करते हुए, सान्या ने फ़िल्म के पीछे की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए कितना खास रहा है।

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा( Sanya Malhotra) ने एक बयान में कहा, मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि कटहल ( Kathal) को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, यह कहानी मेरे लिए बहुत खास रही है और मैं गुनीत मोंगा, अचिन जैन और पूरी टीम की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर इस अनोखी भूमिका के लिए भरोसा जताया। बताते चले यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म कटहल एक अनोखे अंदाज़ में सामाजिक मुद्दों पर तंज कसती है। यह फिल्म एक अजीबो-गरीब रहस्य की कहानी के ज़रिए नौकरशाही, भेदभाव और मीडिया की दिखावेबाज़ी पर तीखी टिप्पणी करती है, लेकिन पूरे अंदाज में हास्य और व्यंग्य बनाए रखती है।

कहानी दो गुम हुए कटहलों की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक दृढ़ और समझदार महिला पुलिस अधिकारी सुलझाने की कोशिश करती है। इस भूमिका में सान्या मल्होत्रा का अभिनय ईमानदार और संवेदनशील है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article