हिंदी ऑडियंस के लिए यह बड़ी खबर है। सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद प्रभास स्टारर 'सलार' को हिंदी को छोड़कर सभी भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। ऐसे में अब प्रभास की फिल्म 'सलार' का हिंदी वर्जन डिज्नी+हॉटस्टार पर 16 फरवरी के दिन स्ट्रीम किया जाएगा। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'तुमने बुलाया और सलार चला आया। सलार की हिंदी स्ट्रीमिंग 16 फरवरी से होगी।'
'सलार पार्ट 1' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran), जगपति बाबू और श्रुति हासन जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। सिनेमाघरों में प्रभास की 'सलार' ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म 'डंकी' की रिलीज के एक दिन बाद 22 दिसंबर को दस्तक दी थी।
