वेब सीरीज

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो में फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह, कहा- 'मुझे यहां से आजाद करो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2025, 04:19 PM IST

Pawan Singh Rise and Fall: शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में पवन सिंह (Pawan Singh) का एक फ्रस्ट्रेटेड स्टेटमेंट के चलते खबरों में आ गए हैं। पवन सिंह ने इस दौरान कुछ ऐसा बोला दिया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। तो चलिए जानते हैं पवन सिंह ने क्या बयान दिया है।

Image

Image Source: MX Player

Pawan Singh Rise and Fall: एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) इन दिनों काफी चर्चा में है। शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रखा है। इस शो में पवन सिंह (Pawan Singh) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। पवन सिंह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कभी पवन सिंह का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी लोग अंदाज पर फिदा हो जाते हैं। अब इन सब के बीच पवन सिंह का इस शो से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। इस बार पवन सिंह ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है।

फ्रस्ट्रेट हुए पवन सिंह

भोजापुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शो राइज एंड फॉल से सामने आया पवन सिंह एक बयान है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के शो पवन सिंह का फ्रस्ट्रेटेड स्टेटमेंट सुर्खियों में आ गया है। पवन सिंह ने कहा कि 'मुझे यहां से आजाद करो, बस हो गया। दिखावे के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या कर रहे हैं।' पवन सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद अब उनके शो से बाहर होने की खबरें आने लगी हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक पवन सिंह इस शो का हिस्सा हैं।

शो में नजर आ रहे हैं ये सितारे

शो राइज एंड फॉल में पवन सिंह के साथ अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), कुब्रा सैत (Kubbra Sait), संगीता फोगट (Sangeeta Phogat), अनाया बांगर (Anaya Bangar), आरुष भोला (Aarush Bhola), अक्रिति नेगी (Akriti Negi), नूरिन शा (Noorin Sha), किकू शारदा (Kiku Sharda), धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma), आदित्य नारायण (Aditya Narayan), आहाना कुमरा (Aahana Kumra), बाली (Bali), नयंदीप राक्षित (Nayandeep Rakshit) और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) ये सितारे भी नजर आ रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article