Rise and Fall Dhanshree Verma Angry: अशनीर ग्रोवर( Ashneer Grover) का पहला रीऐलिटी शो 'राइज एंड फॉल' चर्चा में बना हुआ है। शो को शुरू हुए अभी 3 दिन ही हुए हैं कि इसका कान्सेप्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में एक से बढ़कर एक स्टार को लिया गया है। शो के अंदर डान्सर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने भी एंट्री ली है। उनका गेम खेलने का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में वह अपने और यूजवेन्द्र चहल के तलाक की चर्चा करती सुनाई दे रही है। इसी के साथ धनश्री यह बयान भी देती है कि उसे इंडस्ट्री में कैसे काम मिल रहा है।
टैलेंट के दम पर मिल रहा है काम
शो के अंदर आहाना कुमार से झड़गा करते हुए, धनश्री वर्मा ( Dhanshree Verma) ने अपने करियर पर पॉइंट रखा। उन्होंने बताया कि सभी लोग मेरे खिलाफ हैं, फिर भी मैं काम कर रही हूं और यहां पर खड़ी हूं। धनश्री वर्मा कहती हैं ,"मुझे इस इंडस्ट्री से बहुत प्यार है, क्योंकि जब सब लोग मेरे खिलाफ हैं कुछ लोग हैं जो मेरा साथ दे रहे हैं। मुझे ऑफर दे रहे हैं और काम मिल रहा है। धनश्री ने आगे कहा कि मुझे यहां पर काम अपने टैलेंट के दम पर मिल रहा है"।
इससे पहले धनश्री वर्मा ने अपने एक्स पति यूजवेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) पर बात की थी। डान्सर ने खुलासा किया था कि यूजवेन्द्र ने सबके सामने मुझे नीचा दिखाया। उन्होंने यह तक दावा किया कि मैं चाहती तो उसको भी सबके सामने बेइज्जत कर सकती थी। मैं एक लड़की हूं और सारे राज खोल सकती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। यूजवेन्द्र चहल संग तलाक पर धनश्री ने कहा कि वो मेरा पति था मैंने इसकी इज्जत की। धनश्री वर्मा की इन बातों की लोग तारीफ कर रहे हैं।
