Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को देखने वाले लोग थोड़ा सा निराश हो गए हैं। हाल ही में पवन सिंह ने ये शो छोड़ दिया। इस बात से फैंस काफी नाराज हैं। पवन सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव की वजह से उन्हें जाना पड़ रहा है। पवन सिंह ने जाते-जाते सभी लोगों को भावुक कर दिया। पवन सिंह के जाने से अगर किसी को सबसे ज्यादा झटका लगा है तो वो है धनाश्री वर्मा। उनका चेहरा उतर गया है और वो परेशान हो गई हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए।
धनाश्री वर्मा ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के जाने के बाद धनाश्री वर्मा अकेले बैठी थी। तभी उनके पास नयनदीप आते हैं और कहते हैं क्या हुआ। इसके बाद धनाश्री भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं कहती हैं 'मैं बस यहां कुछ लोगों से बात करती हूं और उसमें से पवन जी भी थे और वो चले गए।' फिर नयनदीप और अरबाज उनको समझाते हैं और शांत रहने को बोलते हैं। बता दें कि शो में पवन सिंह और धनाश्री वर्मा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे थे। पवन सिंह, धनाश्री से मजाक-मस्ती करते रहते थे, जो कि सभी को काफी अच्छा लगता था। अब फैंस चाहते हैं शो के बाद पवन सिंह और धनाश्री एक म्यूजिक वीडियो में साथ में काम करें।
कौन होगा राइज
बताते चलें कि पवन सिंह के जाने के बाद पेंटहाउस में एक जगह खाली है। अब रूलर्स को तय करना है कि शो में कौन राइज होगा। इस बार अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, धनाश्री वर्मा, किकू शारदा और नयनदीप के हाथों में वर्क्स की किस्मत है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये सभी किसके नाम पर सहमती बनाते हैं।
