वेब सीरीज

Rise and Fall: अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह की बताई असलियत, अहाना कुमरा की खिसक गई जमीन

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में राइज एंड फॉल से पवन सिंह बाहर हुए हैं, फिर भी पेंटहाउस से लेकर बेसमेंट तक लोग उनके बारे में ही बातें कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह के बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए।

Image

Pic Credit- Pawan Singh fan page/ MX player

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट कुछ अलग सा है इसलिए तो लोग इसे इतना तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। पैसे और पावर के इस खोल ने बिग बॉस 19 को ऐसा पछाड़ा है कि लोग उस शो के बार में बात तक नहीं कर रहे है। राइज एंड फॉल का दबदबा ओटीटी वर्ल्ड में तो कायम हो ही गया है अब लोग मेकर्स से इसे टीवी पर टेलीकास्ट करने की डिमांड कर रहे है। फिर भी पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद लोग थोड़ा सा निराश हो गए हैं। लेकिन हालिया एपिसोड को देखकर पावर स्टार के फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने सबको बताया है कि क्यों पवन सिंह को लोग पावर स्टार कहते हैं।

अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह के फैंस को किया खुश

राइज एंड फॉल के हालिया एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने अरबाज पटेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अरबाज के गेम को फर्जी बताया है। अर्जुन बिजलानी अब खुले तौर पर खेल रहे हैं इसलिए लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह के फैंस को भी अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल, रात के वक्त अर्जुन बिजलनी, अनाया बांगर से बात कर रहे थे। अनाया कहती हैं, 'पवन जी की फैन फॉलोइंग तगड़ी है इसपर अर्जुन कहते हैं ऐसे ही उन्हें पावर स्टार नहीं कहते हैं। लाखों लोग आ जाते हैं एक आवाज पर और ये अहाना उन्हें ट्रस्टी के बेटे बोल रही थी मैं इसको समझा रहा हूं इतने दिन से चुप हो जा परेशान हो जाएगी। अर्जुन बिजलानी ने साफ तौर पर ये बता दिया है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कैसी है। वहीं कुछ लोग इसे अर्जुन की चाल बता रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि अगर वो पवन सिंह की तारीफ करेंगे तो उनके फैंस का वोट भी अर्जुन को मिल जाएगा। हालांकि जो भी पवन भैया के चाहने वाले इस 10 सेकेंड के क्लिप पर फिदा हो गए।

भोजपुरी के सलमान खान हैं पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप सितारों में शुमार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग न सिर्फ यूपी- बिहार-झारखंड तक सीमित है, बल्कि पूरे भारत और विदेशों में फैली हुई है। पवन सिंह के लाइव शोज में लाखों फैंस जुटते हैं। बिहार, झारखंड, यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में उनके कॉन्सर्ट्स में भीड़ उमड़ आती है। फैंस उनके हिट गानों पर थिरकते हैं और 'पावरस्टार' के नाम से चिल्लाते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article