वेब सीरीज

New OTT Release This Friday (12 December): शुक्रवार को ओटीटी पर होगा धमाका, दस्तक देंगी ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 12, 2025, 10:36 AM IST

Upcoming OTT Release This Friday (12 December 2025): इस शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को ओटीटी पर एक के बाद एक फिल्में धमाल मचाने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। तो चलिए जानते हैं इस शुक्रवार को कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

Image

Image Source: IMDb

OTT Release This Friday (12 December 2025): शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई रिलीज की धूम मचाने वाली है। अगर आप थिएटर्स से ब्रेक लेकर घर पर चिल करना चाहते हैं, तो ये नई फिल्में और शोज आपके वीकेंड को मसालेदार बना देंगे। थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा, मिस्ट्री और पीरियड स्टोरी तक इस वीकेंड हर जॉनर का तड़का तैयार है। इन फिल्मों और सीरीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

1. साली मोहब्बत (Saali Mohabbat)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: तिशा चोपड़ा की डायरेक्टोरियल डेब्यू ये ग्रिपिंग थ्रिलर है, जिसमें राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा, अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स हैं। कहानी स्मिता (राधिका आप्टे) की है, जो फुरसतगढ़ नाम के शांत शहर में पति और प्लांट्स के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। लेकिन एक डबल मर्डर से सब उलट-पुलट हो जाता है और स्मिता संदिग्धों में से एक बन जाती है।

2. सिंगल पापा (Single Papa)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: ये लाइट-हार्टेड फैमिली एंटरटेनर कुणाल खेमू, प्रजक्ता कोली, मनोज पहवा और आयशा रजा की है। स्टोरी एक हाल ही में डिवोर्स हुए आदमी की है, जो एक बेबी को एडॉप्ट करता है और सिंगल पेरेंटहुड की चुनौतियों और खुशियों से जूझता है।

3. द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली (The Great Shamsuddin Family)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: अनुषा रिजवी डायरेक्टेड ये फिल्म कृतिका कामरा, श्रेया धन्वंतर्य, जूही बब्बर, पुरब कोहली जैसे स्टार्स वाली है। ये इंटरजेनरेशनल रिलेशनशिप्स, पितृसत्ता, सिस्टरहुड और आइडेंटिटी की लाइट-हार्टेड स्टोरी है, जिसमें ह्यूमर, कैओस और कॉन्फ्लिक्ट का बैलेंस है।

4. कांथा (Kaantha)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: सेल्वमणि सेलवराज डायरेक्टेड ये पीरियड ड्रामा में आपको दुलकर सलमान, भाग्यश्री बोर्से, समुधिरकणि और राणा दग्गुबाती जैसे स्टार्स देखने को मिलने वाले हैं। सुपरस्टार एक्टर टीके महादेवन (दुलकर सलमान) और डायरेक्टर अय्या (समुधिरकणि) की स्टोरी, जो आर्ट, एम्बिशन और राइवलरी दिखाती है।

5. वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री (Wake Up Dead Man: A Knives Out Mystery)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: रियान जॉनसन डायरेक्टेड ये थर्ड इंस्टॉलमेंट डेनियल क्रेग को बेनॉइट ब्लांक के रोल में दिखाता है। न्यूयॉर्क के एक रिलिजियस कम्युनिटी के यंग लीडर की मदद से ब्लांक एक मर्डर केस सॉल्व करता है।

6. भय - द गौरव तिवारी मिस्ट्री (Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player)

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: रॉबी ग्रेवाल डायरेक्टेड ये सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज करण टैकर (Karan Tacker) को गौरव तिवारी के रोल में दिखाती है, जो भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर। काल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) जर्नलिस्ट आइरीन वेंकट के रोल में गौरव की मिस्ट्रीअस डेथ की जांच करती हैं।

7. 3 रोज सीजन 2 (3 Roses Season 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: Aha

रिलीज डेट: 12 दिसंबर

स्टोरी: मारुति क्रिएटेड ये तेलुगु कॉमेडी ड्रामा सीजन ईशा रेब्बा, सत्य जैसे स्टार्स के साथ तीन दोस्तों रितु, झांवि और इंदु की कहानी है। हैदराबाद में शादी के प्रेशर, करियर और पर्सनल चॉइसेज से जूझतीं, वुमेंस एम्पावरमेंट और बॉन्ड्स पर फोकस है। सीजन 1 की तरह ह्यूमर और कैओस से भरपूर है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article