वेब सीरीज

Bigg Boss 18 में हिस्सा नहीं लेंगी Kritika Malik, सौतन पायल ने खुलासा करते हुए कहा "लोग पसंद नहीं करते..."

Kritika Malik will not participate in Bigg Boss 18: ​बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा ले चुकी कृतिका मालिक को लेकर खबर आ रही थी कि वह बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकती हैं। लेकिन अब उनकी सौतन पायल मालिक ने बड़ा खुलासा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Kritika Malik will not participate in Bigg Boss 18

Kritika Malik will not participate in Bigg Boss 18: बिग बसों ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। सना मकबूल इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। बात करें बिग बॉस ओटीटी 3 की तो इस दौरान यूट्यूबर अरमान मालिक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने घर में दो बीवियों के साथ एंट्री ली थी जिसके बाद यूट्यूबर को काफी ट्रोल भी किया गया था। हमने देखा था कि बिग बॉस ओटीटी 3 में पायल-अरमान के एलिमिनेट के होने के बाद कृतिका मालिक चौथी रनर अप रहीं थीं। अब कृतिका को लेकर खबर आ रही थी कि कृतिका मालिक बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकती हैं लेकिन पायल ने नया खुलासा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पायल मालिक ने कहा कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी हमें प्यार करते हैं और हमें बिग बॉस 18 में देखना चाहते हैं। पर हमारे पूरे परिवार में से कोई भी, किसी भी बिग बॉस में नहीं जाना चाहता। वहां पे ना जो इंसान अच्छा कर रहा है उसे कोई देखना पसंद नहीं करता। आप इंसान को व्यक्तिगत तौर पर नहीं देखते, उसके गेम को नहीं देखते। सिर्फ ये देखते हो हमारे परिवार में 3 लोग हैं, अरमान ने दो शादी की है। अब हमने यही सोचा है कोई भी बिग बॉस में नहीं जाएगा।

बता दें कि बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 5 अक्टूबर से कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी समाने नहीं आई है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article