Katrina Kaif Praises Sunny Kaushal: तापसी पन्नू( Tapsee Pannu) , विक्रांत मैसी( Vikrant Messy) और सनी कौशल( Sunny Kaushal) स्टार फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा( Phir aai Haseen Dilruba) आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म नेटफलिक्स पर अपना जादू चला रही है, इस लव ट्राएंगल ड्रामा को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं आज कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) ने भी फिल्म देखी और सनी कौशल( Sunny Kaushal) के अभिनय की तारीफ करती नजर आईं। कैटरीना ने अपने देवर की फिल्म की तारीफ की और उसके लिए पोस्ट भी साझा की। आइए आपको बताते हैं कैटरीना ने क्या कहा
कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनी कौशल के साथ एक सीन शेयर किया और उनके लिए एक तारीफ नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "बहुत पसंद आया...बहुत मजेदार...अपने पति को प्लॉट के बारे में अपने सिद्धांत बताने के लिए इसे बार-बार रोकना पड़ा...बधाई हो.. तापसी पननु बहुत बढ़िया। जिम्मी शेरगिल ने कमाल कर दिया! विक्रांत मेस्सी हमेशा की तरह शानदार सनी कौशल आह तुमने मुझे चौंका दिया और तुम्हारा यह पक्ष देखने के बाद तुम जो कुछ भी कहते हो वह सही होता है, तुम हमेशा सही होते हो और सबसे अच्छे देवर की कल्पना भी नहीं की जा सकती...वादा करती हूँ तुम्हें कभी परेशान नहीं करूँगी..."कैटरीना की इस स्टोरी पर फैंस भी रिएक्ट करते नजर आए।

katrina kaif praises sunny kaushal
बताते चले कि तापसी-विक्रांत मेस्सी और सनी कौशल की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को नेटफलिक्स पर रिलीज हो गई है। वहीं फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद, विक्की कौशल भी अपने भाई के लिए तारीफ की थी। उन्होंने अपनी समीक्षा साझा करते हुए कहा था , "पहले भाग से ट्विस्ट, टर्न, रोमांस ..... क्या मजेदार घड़ी है। इसे मिस न करें, बधाई टीम। " अपने भाई सनी की तारीफ करते हुए , विक्की ने हुए कहा, "सनी आपने इस तरह के ट्विस्टेड किरदार को निभाने की अपनी क्षमता से मुझे वास्तव में आश्चर्यचकित कर दिया है।
