वेब सीरीज

Indian 2 Ott Release: Kamal Hassan की 'इंडियन 2' ओटीटी पर धमाल मचाने को है तैयार, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Indian 2 Ott Release Date: सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) की फिल्म 'इंडियन 2' के ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार थे। फिल्म को मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी।

Image

Indian 2 (Credit Pic: Instagram)

Indian 2 Ott Release Date: साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) की 'इंडियन 2' सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। ये 1966 की ब्लॉकबस्ट फिल्म इंडियन का सीक्वल है। फिल्म में एक्टर ने एक बार फिर से सेनापति का किरदार निभाया है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। फिल्म का निर्देशन एस.शंकर ने किया है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। आइए जानते हैं फिल्म कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 अगस्त को आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने रिलीज से पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए थे। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मोटी रकम दी थी।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद नेटफ्लिक्स ने सौदे में बदलाव करने के लिए कहा था। अब ये मामला सुलझ गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 50 करोड़ का कलेक्शन किया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इंडियन 2 की कहानी वही से शुरू होती है जहां खत्म हुई थी। कमल हासन के साथ फिल्म में सिद्धार्थ, रकुलप्रीत समेत तमाम कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इंडियन 3 अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में है। काजल इस फिल्म से लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article