वेब सीरीज

Jolly LLB 3 OTT Release Date: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अक्षय-अरशद की फिल्म, सिनेमाघरों के इतने दिन बाद होगी रिलीज

Jolly LLB 3 OTT Release Date: सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों के बाद इस मूवी को मेकर्स कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश करेंगे।

Image

Photo Credit: IMDb

Jolly LLB 3 OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम ड्रामा को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी को शानदार बताया जा रहा है और अक्षय-अरशद की एक्टिंग भी जमकर तारीफ हो रही है। जो लोग फिल्म को अपने घर पर देखना पसंद करते हैं तो वो जान लीजिए यह मूवी सिनेमाघरों में बाद कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

सिनेमाघरों में बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'जॉली एलएलबी 3'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स सिनेमाघरों के बाद अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को जियो हॉटस्टार या फिर नेटफ्लिक्स पर पेश कर सकते हैं। इस मूवी निर्माता 60 दिनों के बाद यानी 14 नवम्बर के दिन रिलीज कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ऑनलाइन रिलीज को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर केवल अनुमान ही लगाया जा रहा है।

तीखे हास्य और सामाजिक मुद्दे को लेकर बनी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस मूवी में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरेशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी है? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article