वेब सीरीज

Heeramandi: इस दिन रिलीज होने जा रही है Sanjay Leela Bhansali की वेब सीरीज, हर हफ्ते जारी होगा नया एपिसोड?

Heeramandi Release Date: लोकप्रिय निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) की रिलीज को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज अप्रैल के महीने में दस्तक देगी। फैन्स भी इसे देखने के लिए बेताब हैं।

Image

Heeramandi

Heeramandi Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक से पर्दा उठाया था, जो सभी को खूब पसंद आया। संजय लीला भंसाली हमेशा से ही बड़े-बड़े सेट और पीरियड ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाने-जाते हैं। 'हीरामंडी' में भी दर्शकों को कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। हीरामंडी स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित है और वेश्याओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी है। इस सीरीज की रिलीज के लिए लोग बेताब थे और अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'हीरामंडी' की रिलीज डेट सामने आ गई है।

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स 'हीरामंडी' (Heeramandi) सीरीज को अप्रैल महीने में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज पूरी हो गई है। ओटीटी दिग्गजों में से एक नेत्फ्लिक्स भी इस सीरीज के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' के पहले एपिसोड का निर्देशन किया है। बाकी एपिसोड्स को मिताक्षरा कुमार ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स हर हफ्ते 'हीरामंडी' का एक एपिसोड जारी करेंगे।

संजय लीला भंसाली ने भले ही पूरी सीरीज को डायरेक्ट ना किया हो लेकिन उन्होंने हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article